विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरमपानी: जर्जर पहाड़ियों से हुए भूस्खलन ने रोकी रफ्तार, दो पांखी व रामगाढ़ में घंटों फंसे रहे यात्री व पर्यटक

Published: Sun, 27 Sep 2026 01:31 PM (IST)

भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जर्जर पहाड़ियों से भूस्खलन हुआ, जिससे दोपांखी व रामगाढ़ क्षेत्रों में आवाजाही ठप हो गई।

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर खैरना में रोके वाहन.

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर खैरना में रोके वाहन.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गरमपानी। भारी बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जर्जर पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया। अतिसंवेदनशील दोपांखी व रामगाढ़ क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई।

हाईवे पर वाहनों की कतार लगने से यात्री व पर्यटक जहां तहां फंस गए। एनएच विभाग ने लोडर मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से कई बार लोडर चालकों को पीछे हटना पड़ा।

शनिवार को बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। गरमपानी खैरना समेत तमाम बाजार क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे से सटी थुआ की पहाड़ी से खैरना बाजार क्षेत्र में गिरे पत्थरों से अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।

थुआ की पहाड़ी से अतिसंवेदनशील दोपांखी व रामगाढ़ क्षेत्र में भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कई यात्री बाल-बाल बचे। यातायात ठप होने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। खैरना पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कई वाहनों को खैरना पुल पर ही रोक लिया।

सूचना पर पहुंचे एनएच कर्मियों ने लोडर मशीन की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, लेकिन लगातार पत्थरों के गिरने से लोडर चालकों को कई बार कार्य रोकना पड़ा। सुबह सात बजे से बंद हाईवे को करीब 11 बजे के आसपास यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन दोबारा मलबा गिरने से आवाजाही फिर ठप हो गई।

पाडली, रातीघाट, भोर्या बैंड, काकड़ीघाट, जौरासी आदि क्षेत्रों में भी लगातार पत्थरों के गिरने का क्रम जारी रहा। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई।