Move to Jagran APP

समाज में समरसता बढ़ाते हैं महोत्सव : संजीव

विधायक संजीव आर्य ने गणेश महोत्सव के पांचवें दिन महाआरती की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:08 PM (IST)
समाज में समरसता बढ़ाते हैं महोत्सव : संजीव
समाज में समरसता बढ़ाते हैं महोत्सव : संजीव

जासं, नैनीताल : विधायक संजीव आर्य ने कहा है कि महोत्सव और मेले समाज में समरसता व सद्भाव को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संरकृति संरक्षण को कृत संकल्प है।

loksabha election banner

विधायक ज्योलीकोट में आयोजित गणेश महोत्सव के पांचवें दिन पंचआरती के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आचार्य हरीश चंद्र व मार्तण्ड जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ हवन व पूर्णाहुति संपन्न कराई। बड़ी संख्या में दूरदराज से पहुंचे ग्रामीणों ने गणेश पूजन व मूर्ति के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव के अंतर्गत पंडाल में स्थापित आठ फिट ऊंची गणेश मूर्ति तथा पंचआरती विशेष आकर्षण का केंद्र बनी है। रंगोत्सव व शोभा यात्रा के बाद सोमवार को मूर्ति का चित्रशिला घाट में विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला मंत्री कैलाश जोशी, पूर्व प्रधान हरीश भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, कैलाश पाठक, उत्तम सिंह, दीपू नेगी, प्रधान रामदत्त चमियाल समेत अन्य थे। 62 लाख से चमकेगा रेहड़ टम्टूड़ा क्षेत्र

संवाद सहयोगी, भवाली : विधायक संजीव आर्य के नगर में नंदा देवी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचने पर कमेटी व क्षेत्र के लोगों ने रेहड़ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रेहड़ व टम्टुड़ा क्षेत्र के लिए 62 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने 40 लाख की धनराशि रेहड़ क्षेत्र पर पानी के टैंक व 11 लाख की धनराशि से जन मिलन केंद्र और 11 लाख से रेहड़ के रास्ते के निर्माण के लिए देने की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.