कार सवार युवकों ने सितारगंज में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
कार सवार चार युवकों ने 17 अगस्त को नाबालिग छात्रा को कार से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) जेएनएन : कार सवार चार युवकों ने 17 अगस्त को नाबालिग छात्रा को कार से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित उसे गाजियाबाद तक ले गए। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग निकले। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के हैं। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने रुद्रपुर भेजा है।
नगर क्षेत्र से सटे गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि उसकी पुत्री इंटर की छात्रा है। वह नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 17 अगस्त को सुबह उसकी पुत्री स्कूल गई थी। इस दौरान मंडी समिति के गेट के पास एक कार में सवार चार लोग आए। उन्होंने जबरदस्ती उनकी पुत्री को कार में बिठा लिया। उसको अगवा कर गाजियाबाद तक ले गए। रास्ते में चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उसकी पुत्री को गांव के बाहर छोड़कर आरोपित भाग निकले। एसएसआइ बीएस बिष्ट ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि नामजदों में पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी मतलूब पुत्र मसूद, अमरिया थाना क्षेत्र के भरौनी निवासी कामिल पुत्र आमिल हैै, जबकि दो अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता को मेडिकल के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।