Move to Jagran APP

Uttarakhand Lockdown Day 4 : दिल्ली से पिथौरागढ पहुंचे चार लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया

दिल्ली से पहुंचे चार लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। क्वारंटाइन के लिए जिलाधिकारी डाॅ वीके जोगदंडे ने केएमवीएन के नौ पर्यटक आवास गृह अधिग्रहित कर लिए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:50 PM (IST)
Uttarakhand Lockdown Day 4 : दिल्ली से पिथौरागढ पहुंचे चार लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया
Uttarakhand Lockdown Day 4 : दिल्ली से पिथौरागढ पहुंचे चार लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया

पिथौरागढ़, जेएनएन : दिल्ली से पहुंचे चार लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। क्वारंटाइन के लिए जिलाधिकारी डाॅ वीके जोगदंडे ने केएमवीएन के नौ पर्यटक आवास गृह अधिग्रहित कर लिए हैं। पर्यटक गृहों में 216 बिस्तर लगाए गए हैं। नगर का एक होटल भी अधग्रहित किया गया है। आइसोलेशन में अभी तक किसी को नहीं रखा है। दो संदिग्धों के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी भेजी गई है।

loksabha election banner

दूसरे दिन भी दुकाने खोलने का समय सुबह सात से दिन में एक बजे तक किए जाने से राहत मिली। बीते दिनों जैसी अफरा तफरी नही रही। लोगो ने शारीरिक दूरी बनाए रखी। अलबत्ता प्रशासन ने पूर्व में भी वाहनों से इस सम्बन्ध में चेतावनी दे दी थी। नोडल अधिकारी डा राजेश ढकरियाल ने बताया कि जिले में विदेशो व् अन्य प्रदेशो से आए 285 लोगो को निगरानी में रखा गया है। भारत नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुलों के बंद होने से झूलाघाट और धारचूला में फसे 402 नेपाली नागरिको को दोनों देशो के प्रशासन के बीच वार्ता के बाद कुछ देर के लिए पुल खोले जाने के बाद नेपाल भेज दिया गया है। यूपी और बिहार के फंसे मजदूरों को स्थानीय युवाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया गया।

छोटे रिटेलरों ने बड़े व्‍यापारियों पर कालाबाजारी करने का लगाया आरोप 

दारोगा सुरेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट की नेकी से बलजीत के घर गूंज उठी क‍िलकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.