Move to Jagran APP

नेपाल में हाइड्रो प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग ढही, चार मजदूर जिंदा दफन nainital news

नेपाल के बझाड़ जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन कालंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से चार मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 09:53 AM (IST)
नेपाल में हाइड्रो प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग ढही, चार मजदूर जिंदा दफन nainital news
नेपाल में हाइड्रो प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग ढही, चार मजदूर जिंदा दफन nainital news

झूलाघाट (पिथौरागढ़) जेएनएन : नेपाल के बझाड़ जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन कालंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से चार मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गए। दो मजदूरों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन वे गंभीर घायल हो गए।

prime article banner

रविवार सायं जब कालंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूर सुरंग का कार्य कर रहे थे तो उसी दौरान सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। सुरंग के मलबे में चार मजदूर दब गए। कार्य कर रहे दो मजदूर जान बचाने को भागे तो मलबे की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। जिला प्रहरी कार्यालय बझाड़ से मिली जानकारी के अनुसार सुरंग ढहने से मलबे में दबे मजदूरों में कर्ण बहादुर साही, महेंद्र बहादुर साही,  महेंद्र साउद और शेर सिंह धामी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नेपाल पुलिस, नेपाल सशस्त्र बल, नेपाल सेना और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य चलाया गया।

सुरंग में मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए नेपाल सेना द्वारा हैलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी मलबे से कोई शव नहीं निकाला जा सका है। कालंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट 75 मेगावॉट की जल विद्युत परियोजना है। परियोजना के लिए तीन सौ मीटर लंबी टनल बन चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.