Move to Jagran APP

डेंगू से पीडि़त होने के कारण उप्र के पूर्व मंत्री के बेटे और बहू नहीं लड़ेंगे पंचायत चुनाव

डेंगू से ग्रसित होने के कारण उप्र के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह के पुत्र जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव नहीं लड़ेगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 08:51 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 12:48 PM (IST)
डेंगू से पीडि़त होने के कारण उप्र के पूर्व मंत्री के बेटे और बहू नहीं लड़ेंगे पंचायत चुनाव
डेंगू से पीडि़त होने के कारण उप्र के पूर्व मंत्री के बेटे और बहू नहीं लड़ेंगे पंचायत चुनाव

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : डेंगू से ग्रस्‍त होने के कारण उप्र के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह के पुत्र जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव नहीं लड़ेगे। बीमार पति की सेवा के लिए पूर्व मंत्री की पुत्रवधू भी चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी। दोनों के चुनाव न लडऩे के फैसले से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी ने दोनों को चुनाव मैदान मेें उतारने की घोषणा की थी। पार्टी की जारी सूची में दोनों के नाम घोषित किए गए थे। 

loksabha election banner

कांग्रेस ने जारी की सूची में विडोरा से जिला पंचायत सदस्य के लिए शिव वर्धन सिंह व गुरुग्राम से उनकी पत्नी निधि सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया था। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनके पुत्र शिव वर्धन सिंह डेंगू से पीडि़त है। इसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम सीट से उनकी पुत्रवधू निधि सिंह को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उपचार के दौरान पति के साथ होने के कारण वह भी चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने बताया कि शिव वर्धन सिंह का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिववर्धन सिंह की माता मंजूलता सिंह सितारगंज की मौजूदा ब्लॉक प्रमुख है। उनके परिवार का क्षेत्र में काफी दबदबा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने उनके परिवार के दो सदस्यों को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बीमारी की वजह से उनके चुनाव न लडऩे से पार्टी को झटका लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.