Move to Jagran APP

Krishna Chandra Punetha Passes Away : पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता रहे कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन

Krishna Chandra Punetha Passes Away अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ क्षेत्र के विधायक रहे विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा का बुधवार देर रात्रि में पैतृक गांव फोर्ति में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 04:46 PM (IST)
Krishna Chandra Punetha Passes Away : पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता रहे कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन
Krishna Chandra Punetha Passes Away : वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का कल रात निधन हो गया।

चम्पावत, जेएनएन : Krishna Chandra Punetha Passes Away : अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ क्षेत्र के विधायक रहे विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा का बुधवार देर रात्रि में पैतृक गांव फोर्ति में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पुत्र ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी शेयर की। पुनेठा के मृत की सूचना मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को स्थानीय दगड़ेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पुनेठा दो बार विधायक रहने के साथ वे हिल्ट्रान के अध्यक्ष भी रहे। 

prime article banner

कृष्ण चंद्र पुनेठा का राजनीतिक सफर वर्ष 1971 में जनसंघ से जुडऩे के साथ शुरू हुआ। वर्ष 1990 में वे पिथौरागढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। वर्ष 1991 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से सदस्य चुने गए। वर्ष 1996 में वे दूसरी बार विधायक चुने गए। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें हिल्ट्रान का अध्यक्ष बनाकर दर्जा राज्य मंत्री का पद दिया। वे राजनीति के कुशल खिलाड़ी माने जाते थे। पार्टी की भीतर होने वाले कार्यकर्ताओं के असंतोष को कई बार उन्होंने ऐसे शांत किया मानो कुछ हुआ ही न हो। वे कुशल वक्ताओं में थे। चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए उन्हें कई बार पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी भेजा। पांच वर्ष पूर्व तक वे सक्रिय रूप से पार्टी की गतिविधियों में शामिल होते रहे। बाद में बढ़ती उम्र और अस्वस्थता के कारण उन्होंने अपने आप को सक्रिय राजनीति से अलग कर लिया।

बीमारी ज्यादा बढऩे पर इसी माह एक सितंबर को उनके पुराने साथी व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें उपचार के लिए उन्हें मुंबई बुलवाया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए हेलीकाप्टर से पुनेठा को देहरादून ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई भेजा गया। वे एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई से घर लौटे थे। बुधवार की रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही लोग उनके घर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र मंयक और भाई गिरीश पुनेठा, प्रकाश पुनेठा, सतीश पुनेठा, दीपेश पुनेठा, आशीष पुनेठा ने दी। 

ये लोग हुए अंतिम संस्कार में शामिल 

अंतिम संस्कार में दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, एडवोकेट नवीन मुरारी, नगर पंचातय अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भगीरथ भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, नवीन बोहरा, जिपं सदस्य सुरेंद्र सामंत, मनीष जुकरिया, दीपक जोशी, सतीश खर्कवाल, कैलाश बगौली,भुवन जोशी, एलएम राय, हरीश मेहता, महेश सुतेड़ी समेत कई वरिष्ठ लोग शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एसडीएम आरसी गौतम ने पुष्पचक्र अर्पित किया। 

इन भाजपा नेताओं ने जताया शोक 

पूर्व विधायक केसी पुनेठा के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, राज्य आंदोलनकारियों की ओर बसंत तड़ागी आदि शोक जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.