Move to Jagran APP

Champawat by Election: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-धनबल से चुनाव जीतने का हो रहा प्रयास

Champawat by Election Update रावत ने कहा कि भाजपा चुनाव में धनबल का प्रयोग कर रही है और शासन स्तर से अधिकारियों को जिले में प्रचार के लिए भेजा गया है। उन्होंने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप भी लगाया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 11:29 PM (IST)
Champawat by Election: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-धनबल से चुनाव जीतने का हो रहा प्रयास
कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।

संवाद सूत्र, बनबसा : उत्तराखंड के चम्पावत उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ने लगा है। पहली बार चुनाव प्रचार को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला। बनबसा पहुंचे हरदा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

loksabha election banner

जगबूढ़ा पुल के समीप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फल मालाओं से पूर्व मुख्यमंत्री को लाद दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर उन्हें चुनाव लड़ाएंगे।

बाद में पूर्व मुख्यमंत्री ने बनबसा बस स्टैंड स्थित माता पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन किए और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का आशीर्वाद मांगा। बाद में वे टनकपुर के लिए रवाना हो गए। रावत के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, प्रकाश तिवारी, विमला सजवाण, टनकपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पिंकी चौधरी, आनंद सिंह मेहरा समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

टनकपुर पहुंचने पर हरीश रावत ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। रावत ने कहा कि भाजपा चुनाव में धनबल का प्रयोग कर रही है और शासन स्तर से अधिकारियों को जिले में प्रचार के लिए भेजा गया है। 

उन्होंने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप भी लगाया। कहा कि वे इसे मुद्दा बनाकर वह लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि चम्पावत न्याय की धरती है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस जिले से उन्हें न्याय मिलेगा। कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जो रोजगार लोगों को मिला है उसकी तुलना में भाजपा सरकार जीरो है। 

महिलाएं एकजुट होकर भाजपा को करें वोट : दुष्यंत 

चम्पावत : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर भाजपा को वोट देने की अपील की। कहा कि हाल के विधान सभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखंड में महिलाओं का अधिकतम वोट पड़ रहा है।

कहा कि 29 तारीख को पीएम के मन की बात महिलाएं अवश्य सुनें। उन्होंने उपचुनाव में सीएम धामी को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की। कहा कि सीएम की जीत के बाद चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा।

इस दौरान पाटी की ब्लाक प्रमुख सुमनलता, बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनीता फत्र्याल, रमेश बहुगुणा, विधायक मोहन महाराज, विधायक दीवान सिंह, गंगा खाती तारा पांडेय, सरिता अधिकारी, पुष्पा ओझा, मंजू रावत ममता पांडेय, मुन्नी पांडेय सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। इधर भाजपा की वरिष्ठ एवं कनिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने कमल मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रत्येक महिला ने अपने हाथ में कमल का फूल बनाकर घर-घर जाकर मुख्यमंत्री को जीत दिलाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.