दावानल रोकने को रोपेंगे पांच हजार पौधे
जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर भवाली रोड से सटे लड़ियाकांटा के चीड़ के जंगल में बांज, अंगू व पुतली के पांच हजार से अधिक पौधों से दावानल का खतरा कम होने की उम्मीद है।
By Edited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल : जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर भवाली रोड से सटे लड़ियाकांटा के चीड़ के जंगल में बांज, अंगू व पुतली के पांच हजार से अधिक पौधों से दावानल का खतरा कम होने की उम्मीद है। रेंजर ममता चंद के प्रयासों से पिछले साल मानसून में चार हजार से अधिक पौधे रोपे गए, जबकि इस बार मानसून में भी पौधे रोपे गए। लड़ियाकांटा क्षेत्र में वायु सेना का रडार स्टेशन है। चीड़ का जंगल होने की वजह से दावानल का खतरा बना रहता है, इसलिए बांज, अंगू, पुतली के पौधे रोपे गए हैं। दैनिक जागरण के पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं अभियान के अंतर्गत भी इस क्षेत्र में बांज, पुतली व अंगू के सौ पौधे रोपे गए। इसमें आरओ ममता चंद के साथ वन दरोगा दयाशंकर टम्टा, लक्ष्मीकांत भट्ट व चंदन रावत, वन रक्षक जगदीश जोशी, तनुजा साह, राम सिंह शाही, आइटीआई पाइंस के अनुदेशक योगेंद्र सिंह नेगी व नंदन सिंह रावत तथा पवन कुंवर, पंकज, करन सिंह, निकिता, आकांक्षा, शादाब आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इधर नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से सूखाताल में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष विजय लक्ष्मी थापा, एशडेल की प्रधानाचार्य विमला बिष्ट समेत संस्था से जुड़ी महिलाएं शामिल रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टोनले क्षेत्र में पौधरोपण किया। इसमें वरिष्ठ नेता अशोक तिवारी, उमेश भट्ट, महेश अधिकारी, विनोद बिष्ट, अमरजीत सिंह,ललित, राजेंद्र कैड़ा, किशन पाण्डे शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें