Move to Jagran APP

Ccoronavirus : नैनीताल जिले में छह गर्भवती महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अब गर्भवती की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में छह गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं अब तक जिले में नौ गर्भवती संक्रमित हो चुकी हैं।

By Edited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 08:42 AM (IST)
Ccoronavirus : नैनीताल जिले में छह गर्भवती महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Ccoronavirus : नैनीताल जिले में छह गर्भवती महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

हल्द्वानी जेएनएन : कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अब गर्भवती की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में छह गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं अब तक जिले में नौ गर्भवती संक्रमित हो चुकी हैं। इनमें एक महिला प्रसव भी हो चुका है। स्टेट हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 70 लोगों की जांच की गई है। इसमें छह गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी महिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची थी। बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। हालांकि इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इनसे संपर्क में आने वाले डॉक्टर, स्टाफ व परिजनों को भी क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

loksabha election banner

निजी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ के लिए सैंपल

शहर के तीन निजी अस्पतालों में कोरोना मरीज के जाने के बाद उनके संपर्क में आए डॉक्टर व स्टाफ समेत 14 कर्मचारियों के सैंपल ले लिए गए हैं। इसके चलते मुखानी स्थित एक अस्पताल डॉक्टर की रिपोर्ट आने तक बंद रहेगा। वहीं रेस्टोरेंट स्वामी के परिजनों का भी सैंपल ले लिया गया है।

सात मरीजों ने कोरोना को दी मात

एसटीएच में स्वस्थ होने का रिकार्ड भी अच्छा है। जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने बताया कि सोमवार को सात और मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी मरीज नैनीताल जिले के हैं। इनकी उम्र 24 वर्ष से 70 वर्ष के बीच है। वहीं एसटीएच से अब तक कोरोना संक्रमित आए 320 रोगी डिस्चार्ज किए गए हैं। इस समय 98 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 28 मरीज आइसोलेशन और चार मरीज वेंटीलेशन में भर्ती किए गए हैं।

परिजन कोरोना संक्रमित होने से बढ़ी सतर्कता 

नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी के देवर के कोरोना से मौत की चर्चा है। महिला को क्वारंटाइन किया गया है। इसे देखते हुए नगर निगम कार्यालय में विशेष सावधानी बरती जा रही है। महिला कर्मी के बैठने वाले कक्ष में अन्य लोग सावधानी बरत रहे हैं। पिछले दिनों महिला किस-किस से मिली, किन अनुभागों में गई इसका भी पता लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.