विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल से आई बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें, मौसम के पहले स्‍नोफॉल से बदले सरोवरी नगरी के नजारे; फंसी गाड़ियां

Published: Sat, 24 Jan 2026 07:35 AM (IST)

नैनीताल में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने करवट ली और ऊंची चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ, जो देर ...और पढ़ें

बर्फ में मौज मस्ती को पहुंचे पर्यटक, पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार. Jagran

बर्फ में मौज मस्ती को पहुंचे पर्यटक, पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार. Jagran

HighLights

  1. नैनीताल की ऊंची चोटियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात

  2. पर्यटकों ने हिमालय दर्शन और नयना पीक पर खूब मस्ती की

  3. शनिवार को भी बर्फबारी और बारिश की संभावना, ठंड बढ़ी

जागरण संवादाता, नैनीताल। शहर में मौसम ने शुक्रवार दोपहर को करवट बदली और ऊंची चोटियों में मौसम का पहला हिमपात हो गया जबकि देर सायं नगर के निचले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। हिमपात की सूचना मिलते ही ठंड में होटलों में दुबके पर्यटक ऊंचाई की ओर से निकल पड़े।

हिमालय दर्शन में बर्फबारी में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। नयना पीक सहित स्नोव्यू, हिमालय दर्शन में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से शनिवार से पर्यटकों की भीड़ उमड़ना तय है, जिससे कारोबारी उत्साहित हैं।

वहीं शनिवार को नैनीताल में घने बादल छाए रहे। किलबरी पंगोट, हिमालय दर्शन सहित ऊपरी इलाके बर्फ से पटे दिखे। नैनीताल में बीती रात हिमालय दर्शन में बर्फ में वाहन फंस गए। शनिवार को बुलडोजर से मार्ग खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: ऋतुराज साथ लाया बौछारें, सूखा खत्म और बढ़ी ठंड; आज भी होगी बर्फबारी

यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चकराता में पहली बर्फबारी, रोमांच से भरे सैलानी; इन स्‍पॉट्स पर जन्‍नत सा नजारा

image

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी हिमपात के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। बर्फबारी के चलते नगर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटक झूम उठे और उन्होंनें खूब मस्ती की।

image

शहर की ऊंची चोटियों पर हिमपात शाम चार बजे शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी था। स्नोव्यू, नयना पीक, टिफिन टॉप, किलबरी और हिमालय दर्शन की चोटियों में हिमपात हुआ है।

image

हिमपात की खबर मिलते ही सैलानियों का ऊंची चोटियों में पहुंचना शुरू हो गया और बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे में फेंकने लगे। देर शाम तम तक सैलानियों ने हिमपात का खूब लुत्फ उठाया।

image

देर शाम नगर की निचले क्षेत्रों में भी हिमपात शुरू हो गया और सैलानियों की बर्फबारी की मुराद पूरी हो गई।

image

इस बीच नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी थी। नगर में हल्की से मध्यम बारिश निरंतर जारी है। हिमपात के चलते कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

image

मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डा सीएस तोमर के अनुसार शनिवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना रहेगी।