विचाराधीन बंदी ने उम्र कैद की सजा भु्गतम रहे कैदी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट NAINITAL NEWS
दस दिन पहले सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी व उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी के बीच संघर्ष हो गया था।
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : दस दिन पहले सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी व उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी के बीच संघर्ष हो गया था। इस मामले में विचाराधीन बंदी ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बीती 6 जून को सेंट्रल जेल में सजा भोग रहे उम्रकैदी गौरव कुमार व विचाराधीन कैदी सुनील यादव के बीच झगड़ा हो गया था। सुनील का आरोप है कि वह बैरक नंबर तीन में बर्तन धो रहा था, इसी दौरान गौरव ने सुनील यादव के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में सुनील घायल हो गया था, जिसे जेल प्रशासन ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद घायल कैदी सुनील यादव ने आरोपित कैदी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील प्रशासन से की। इसके बाद जेलर जयंत पांगती ने घायल कैदी सुनील यादव की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि गौरव कुमार के खिलाफ धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : नॉनवेज वाले बर्तन धोने से मना करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, जानिए
यह भी पढ़ें : ठेकेदार की हत्या में दोस्त को आजीवन कारावास, साक्ष्य के अभाव में चार आरोपित बरी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप