विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepak Dhapola : बागेश्वर के तेज गेंदबाज दीपक धपोला का दिलीप ट्राफी के लिए चयन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 03:14 PM (IST)

Deepak Dhapola उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी क्रिकेटर दीपक धपोला का चयन दिलीप ट्राफी के लिए हुआ है। वह तेज गेंदबाज ...और पढ़ें

रणजी ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन के बाद Deepak Dhapola को मिला स्थान, खुशी से झूमे खिलाड़ी
रणजी ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन के बाद Deepak Dhapola को मिला स्थान, खुशी से झूमे खिलाड़ी

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्वर के क्रिकेटर दीपक धपोला (Deepak Dhapola) का चयन दिलीप ट्राफी (Duleep Trophy) के लिए हुआ है। वह तेज गेंदबाज हैं और सेंट्रल जोन की टीम 2022-2023 सीजन के लिए शामिल किए गए हैं। दिलीप ट्राफी खेलने वाले वह उत्तराखंड की टीम के पहले क्रिकेटर होंगे। रणजी ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका चयन हुआ है। खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी नीमा धपोला के पुत्र दीपक धपोला आगामी 22 सितंबर को उत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व और पूर्वाेत्तर के बीच नाकआट आधार पर खेली जाएगी। दीपक 2018 में सुर्खियों में आए थे। रणजी ट्राफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टाप विकेट चटकाए थे। वह तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल थे। उन्होंने तीन मैच में 12 विकेट लिए।

इसके अलावा दीपक उत्तराखंड के लिए आठ वनडे मैच भी खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 14 विकेट झटके हैं। उनके चयन पर क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, हरीश रावल, राम चंद्र पांडे, डा.. राजेंद्र परिहार, रमेश लोहनी, मनोज ओली, सुंदर दानू, शुभम बिष्ट, कमल बिष्ट, नवीन रावल आदि ने खुशी जताई है।

तेज गेंदबाज हैं दीपक

क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ उत्तराखंड के प्रवक्ता संजय गुसांई ने बताया की दलीप ट्राफी आठ से 25 सितंबर तक खेली जाएगी। दिलीप ट्राफी जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलने वाले सेंट्रल जोन की घोषणा बीते बुधवार को दिल्ली में की गई। टीम में उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने जगह बनाई है।

इसके अलावा हल्द्वानी के स्पिनर मयंक मिश्रा, देहरादून के बल्लेबाज कुनाल चंदेला को बतौर स्टेंड बाय खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है। क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ उत्तराखंड के जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आशीष जैदी को हेड कोच और पीयूष रघुवंशी को बतौर वीडियो एनेलिस्ट टीम के साथ जोड़ा है।

सुरेश सोनियाल ने कही ये बात

क्रिकेट एसोसिएशन आफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि बीसीसीआई पिछले कुछ सत्र से दिलीप ट्राफी को क्षेत्रीय आधार पर कराने की जगह इंडिया रेड, ब्लू और ग्रीन टीमों के साथ करा रहा था। क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी के साथ इसमें मौजूद पांच क्षेत्रों के साथ पूर्वोत्तर का एक अतिरिक्त क्षेत्र शामिल है।