Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड की फैक्ट्रियों पर भी पड़ा कोरोना वायरस का असर, उत्‍पादन ठप हुआ nainital news

चीन में फैले कोरोना वायरस का असर उत्तराखंड की फैक्ट्रियों पर भी पड़ने लगा है। सितारगंज में स्थित चीनी कंपनी की कंबल फैक्ट्री में सवा माह से उत्पादन बंद है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 05:06 PM (IST)
उत्‍तराखंड की फैक्ट्रियों पर भी पड़ा कोरोना वायरस का असर, उत्‍पादन ठप हुआ nainital news
उत्‍तराखंड की फैक्ट्रियों पर भी पड़ा कोरोना वायरस का असर, उत्‍पादन ठप हुआ nainital news

नैनीताल, जेएनएन : चीन में फैले कोरोना वायरस का असर उत्तराखंड की फैक्ट्रियों पर भी पड़ने लगा है। सितारगंज में स्थित चीनी कंपनी की कंबल फैक्ट्री में सवा माह से उत्पादन बंद है। कारण कच्चे माल से भरे कंटेनरों के मुंबई बंदरगाह पर फंसा होना बताया जा रहा है। सितारगंज के औद्योगिक पार्क में योयोगो टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज कंपनी ने 2017 में फैक्ट्री लगाई थी। यहां कच्चे माल की सप्लाई चीन से होती है। हर महीने 15 से अधिक कंटेनरों में कच्चा माल यहां आता है। लेकिन, कोरोना के कारण मुंबई बंदरगाह पर कंटेनरों को सितारगंज तक लाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उत्पादन ठप होने से यहां काम करने वाले 100 कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

loksabha election banner

चीन गए कंपनी के कर्मचारी लौटे नहीं

योयोगो टैक्सटाइल कंपनी के एचआर मैनेजर ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद से कच्चे माल की सप्लाई ठप है। जो अफसर चीन गए थे, वो अभी लौटे नहीं हैं। उत्पादन ठप होने के बाद भी श्रमिकों को आधा वेतन दिया जा रहा है। धागे की सप्लाई के बाद ही उत्पादन शुरू होगा।

रुड़की में कच्चे माल की आपूर्ति ठप होने से संकट

भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर ने बताया कि दवा बनाने, सौंदर्य प्रसाधन, केमिकल से लेकर जूता उद्योग के लिए कच्चा माल चीन से नहीं आ रहा है। इससे उत्पादन ठप हो चुका है। आने वाले समय में स्थिति खराब हो सकती है।

देहरादून के सेलाकुई में भी सहमी इंडस्ट्री

चीन में फैले कोरोना वायरस का असर अब देहरादून के उद्योगों पर भी पड़ने लगा है। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में चीन से आने वाले कच्चे माल के आयात में कमी आने लगी है। इसके चलते डिस्ट्रीब्यूटरों ने दस से पंद्रह फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। अभी पंद्रह से बीस दिन का स्टॉक तो फैक्ट्रियों के पास है, लेकिन आने वाले दिनों में फैक्ट्रियों को दिक्कत होगी। 

यह भी पढ़ें : मोहब्‍बत के दिन 40 जवानों संग वतन पर जान लुटा गए शहीद बीरेंद्र सिंह राणा

यह भी पढ़ें : महापुरुषों की वीर गाथाओं से रची जा रही हैं रतनपुर गांव की दीवारें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.