भार्इ दूज पर बहनों ने भाइयों का तिलक कर मांगी मन्नतें
उत्तराखंड में भार्इ बहन के स्नेह और प्यार का पर्व भार्इ दूज मनाया गया। बहनों ने भाइयोंं का तिलक कर दुआएं मांगी।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: भाई दूज भार्इ-बहन के प्यार का त्योहार है। यह त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाता है। उत्तराखंड में भी बहनों ने अपने भाइयों का तिलक उन्हें अपना प्यार दिया और भार्इ दूज मनाया। इसके साथ ही उन्होंने भार उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।
भाई दूज त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन बहने अपने भाई की पूजा कर उसका तिलक करती है और उसे नारियल भेंट करती हैं। भार्इ भी अपनी बहन को प्यार स्वरूप कर्इ उपहार भेंट करता है। जहां पूरे उत्तराखंड भार्इ-बहनों ने इस पर्व को मनाया तो वहीं हल्द्वानी में भैया दूज पर महिलाओं ने गाय के गोबर से गणेश बनाकर उसकी पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने अपने नारियल का प्रसाद भी वितरित किया।
रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर सुबह छह बजे पूर्वांचल समाज की महिलाएं एकत्र हुई और सामूहिक रूप से पूजन किया। बीते शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दिन पूजन स्थल पर गोबर से गणेश बनाकर स्थापित किए गए। अब 24 अक्टूबर से छठ पूजन शुरू होगा। 26 की शाम भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, 27 की सुबह उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद छठ के महाव्रत का पारायण होगा।
यह भी पढ़ें: भाई- बहन स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट बंद, अब ऊखीमठ में होगी बाबा केदार की पूजा