कोरोना वॉरियर्स पर पुष्प वर्षा कर किया उत्साहवर्धन
संस भीमताल कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में जुटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर पुलि
संस, भीमताल : कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में जुटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पुलिस, राजस्व कर्मियों व पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग उमड़े पड़े। इस दौरान कोरोना वारियर्स पर पुष्प वर्षा की गई। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका शोभा मुद्गल की प्रेरणा से आयोजित किया गया।
यहां वार्ड संख्या तीन नौकुचियाताल मार्ग पर प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका शोभा मुद्गल की कोठी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जब भीमताल और आसपास में हो रहे सुरक्षा कार्यो की जानकारी शोभा मुद्गल को दी तो उन्होंने कोराना वॉरियर्स के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने की सलाह दी। इस पर शनिवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने कोरोना वारिर्यस पर पुष्प वर्षा की। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पुलिस, राजस्व कर्मियों व पर्यावरण मित्र शामिल थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में लगभग चार सौ मीटर तक के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने कोरोना वॉरिर्यस पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान शास्त्रीय गायिका शोभा मुद्गल व संजय मेहरा द्वारा उपलब्ध कराए गए सैनिटाइजर, दस्ताने, पीपीए किट का वितरण किया गया। संचालन रामपाल सिंह गंगोला ने किया। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पुलिस, राजस्व कर्मियों व पर्यावरण मित्र शामिल थे। इस दौरान ईओ नगर पंचायत विजय बिष्ट, सीपीडीओ कमला कोरंगा, राजस्व निरीक्षक राधे राणा, कमला सक्सेना, ममता पोखरिया, बिशन पोखरिया, नरेश नौगाई, अमित कांडापाल, नेरश जोशी, ममता कांडपाल, रोकेश पांडे, विमल शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।