टस्कर हाथी ने नेशनल हाइवे पर फिर मचाया उत्पात, बोलेरो का आधा किमी तक पीछा कर पलटा
नेशनल हाईवे पर टस्कर हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीरोंखाल जा रही बोलेरो को हाथी ने आधा किलोमीटर तक पीछे दौड़ाया।
रामनगर, जेएनएन : नेशनल हाईवे पर टस्कर हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीरोंखाल जा रही बोलेरो को हाथी ने आधा किलोमीटर तक पीछे दौड़ाया। इसके बाद उसने बोलेरो पर हमला कर उसे सड़क किनारे पलटा दिया। वाहन में सवार छह लोगों ने जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई।
शुक्रवार को रामनगर से बोलेरो वाहन में ग्राम जाखणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी राजेंद्र सिंह रावत अपने पांच पारिवारिक सदस्यों के साथ बीरोंखाल जा रहे थे। सुबह चार बजे धनगढ़ी के समीप हाथी हाइवे पर आ गया। बोलरो चालक राजेंद्र उससे बचने के लिए वाहन को पीछे किया। इसके बाद हाथी ने आधा किलोमीटर पीछे तक वाहन को दौड़ाया। सुरक्षित स्थान देखकर वाहन में सवार सभी लोग नीचे उतरकर जंगल की और भागे। वह एक पेड़ के पीछे जाकर छिप गए। हाथी दौड़ता हुआ वाहन के समीप पहुंचा। उसने अपना आक्रोश बोलेरो पर निकालते हुए उसे पलट दिया। उसमें रखे सामान को भी उसने अस्त व्यस्त कर दिया।
करीब आधे घंटे तक हाथी वाहन के समीप ही खड़ा रहा। हाथी को देखकर यात्री बस, ट्रक व छोटे वाहन पीछे को वापस हो गए। आधे घंटे बाद हाथी के चले जाने पर राजेंद्र अपने परिवार के साथ वाहन के समीप पहुंचा। सूचना पर मोहान चौकी से वन कर्मी भी पहुंच गए। वाहन स्वामी ने वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी। कोसी रेंजर बीपी पंत ने बताया कि हाथी ने खाली वाहन को पलट दिया था। हाथी के हमले से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : कॉर्बेट आइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में मारे जा रहे बाघ, हाथी और गुलदार, जानिए कारण
यह भी पढ़ें : विदेशी युवती के नाम पर एफबी प्रोफाइल बनाकर पहले दोस्ती की फिर ऐसे लगा दिया 80 हजार का चूना, जानिए
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप