Move to Jagran APP

Astrologers Election Prediction : फरवरी-मार्च में बनेगा ग्रहों का अद्भुत योग, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव परिणामों पर द‍िखेगा प्रभाव

astrologers election prediction फरवरी और मार्च में ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। जिसका असर देश पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भी देखने के लिए मिल सकता है। इन ग्रहों की वजह से चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम आ सकते हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:11 AM (IST)
Astrologers Election Prediction : फरवरी-मार्च में बनेगा ग्रहों का अद्भुत योग, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव परिणामों पर द‍िखेगा प्रभाव
फरवरी-मार्च में बनेगा ग्रहों का अद्भुत योग, जानिए कैसा रहेगा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों पर प्रभाव

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : फरवरी में मकर राशि में ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक, फरवरी में मकर राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। ग्रहों के योगों का असर लंबे समय तक दिखाई देगा।

loksabha election banner

डा जोशी ने बताया कि फरवरी के अंत में पंचग्रही यानी पांच ग्रहों का योग बनेगा। इसका प्रभाव मार्च में भी दिखेगा। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, इनके नतीजे वाले दिन यानी 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। तीन अन्य ग्रह सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इन ग्रहों की वजह से चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम आ सकते हैं।

मौसम में आएगा बदलाव

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि ग्रहों के योगों की वजह से मौसम में सर्दी का असर कम होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात कम होने लगेगा। फरवरी व मार्च में मौसम सुहाना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जाएगी। समुद्री किनारों में गर्मी ज्यादा रहेगी।

शुभ कार्य करने का मौका

फरवरी में सभी 12 राशियों के लोगों को शनि के लिए तेल का दान करना चाहिए। चंद्र और शुक्र के लिए शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए चने की दाल का दान करें। सूर्य को रोज जल चढ़ाएं। मंगल के लिए लाल मसूर की दाल का दान करें।

कब बनेंगे कौन से योग

फरवरी में तीन बड़े योग बन रहे हैं। माह के आरंभ में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि ग्रह युति रहेगी। इसके बाद चंद्र जल्दी ही मकर राशि से निकल जाएगा। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 26 को मंगल उच्च का होकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण मकर राशि में मंगल, बुध और शनि का योग बनेगा। 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रही योग बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.