विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2022 : एडीआर ने पांच राज्यों के करोड़पति और आपराधिक बैकग्राउंड के उम्मीदवारों की जारी की रिपोर्ट

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 06 Mar 2022 11:34 AM (IST)Updated: Sun, 06 Mar 2022 02:36 PM (IST)

Election 2022 एडीआर ने उत्तराखंड समेत पांच देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवारों ...और पढ़ें

ADR report 2022 : टिकट बंटवारे में करोड़पतियों ओर आपराधियों पर मेहरबान रहे राष्ट्रीय व राज्य दल
ADR report 2022 : टिकट बंटवारे में करोड़पतियों ओर आपराधियों पर मेहरबान रहे राष्ट्रीय व राज्य दल

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : ADR report 2022 : एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स (एडीआर) ने पांच राज्य उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव की संयुक्त रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार पांचों राज्यों में 1694 प्रत्याशी अपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। जबकि 2836 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

एडीआर के प्रदेश समंवयक श्री मनोज ध्यानी ने बताया कि पांच राज्यों में चुनाव में उतरे 6944 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण कर 113 पेज की रिपोर्ट तैयार की गई। उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के अनुसार 6874 उम्मीदवारों का पूर्ण विश्लेषण किया गया है। 70 उम्मीदवारों के शपथपत्र का विश्लेषण शपथपत्र पूर्ण नहीं होने से नहीं हो सका। चुनाव मैदान में 6874 उम्मीदवारों में 1927 उम्मीदवार राष्ट्रीय दल से, 1421 राज्य दल से, 1829 गैर मान्यता प्राप्त दल से और 1708 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। 1694 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि, 1262, गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि के पाए गए। इसके अलावा 2836 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

44 प्रत्याशियों पर हत्या व 16 पर दुष्कर्म का केस

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पांच राज्यों से चुनाव लड़ रहे 44 उम्मीदवारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। साथ ही 209 पर हत्या का प्रयास, 107 पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार व 16 उम्मीदवार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।

राष्ट्रीय दल के 657 प्रत्याशी अपराधिक पृष्ठभूमि के

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियों के 1927 उम्मीदवारों में से 1916 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया। जिनमें 657 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के मिले। 467 गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि के उतारे गए तथा 1372 करोड़पति थे। इसी तरह राज्य दलों के 1431 उम्मीदवारों में 1421 का विश्लेषण किया गया। जिनमें से 555 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि व 413 गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि के पाए गए। जबकि 772 उम्मीदवार करोड़पति हैं। गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के 253 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि व 345 करोड़पति हैं। 1708 निर्दलीयों में 229 आपराधिक पृष्ठभूमि व 347 करोड़पति उम्मीदवार हैं।