निकाय चुनाव : भवाली में अध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में
नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन था।
संवाद सहयोगी, भवाली : नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन था। भवाली नगर पालिका में इस दिन अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें भाजपा व कांग्रेस के दो-दो बागी प्रत्याशियों ने भी मैदान में ताल ठोक दी है। वहीं सभासद के लिए सात वार्डो से 23 प्रत्याशी मैदान में आ गए है।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से संजय वर्मा, काग्रेस से पुष्पेश पाडे व बसपा से हरेंद्र आर्य ने नामाकन पत्र भरा। वहीं भाजपा से दो बागियों लवेंद्र क्वीरा व प्रकाश आर्य, जबकि काग्रेस से नवीन क्वीरा व संजय जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामाकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को भी एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन कराया था। इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष के लिए आठ लोग मैदान में उतर चुके हैं।
इसके अलावा 7 वार्डो में सभासद बनने के लिए मंगलवार को 18 लोगों ने दावेदारी की। अब इस पद पर 23 दावेदार चुनावी ताल ठोक रहे हैं, जिसमें से वार्ड एक से दो, वार्ड दो, वार्ड तीन और वार्ड सात से तीन-तीन, वार्ड चार, पांच और छह से चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भीमताल में अध्यक्ष के लिए नौ व वार्ड मेंबर केलिए 34 ने कराया नामांकन
भीमताल: भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भीमताल में नौ नामंकन हुए। दूसरे दिन भाजपा से दिनेश सांगुड़ी, कांग्रेस से दीपू चनौतिया, निर्दलीय हितेंद्र बिष्ट, सौरभ रौतेला, दीपू फत्र्याल चिरंजीव लाल और संदीप पांडे ने नामंकन कराया। अध्यक्ष पद में हरीश चंद्र जोशी (राहुल) और महमूद खान ने सोमवार को अपना नामंकन कराया दिया था। वहीं भीमताल नगर पंचायत के सीमा विस्तार के बाद दो वार्ड बढ़ने से अब वार्ड की संख्या नौ हो गई है। इन वार्डो के लिए 33 नामंकन हुए। इसमें वार्ड संख्या एक से सतीश थापा, भारत लोशाली, कमलेश बिष्ट, रजनीश थापा, प्रमोद परिहार, गुंजन रौतेला, दो से तुलसी देवी, सीमा टम्टा, तीन से रामपाल सिंह, पुष्पा जोशी, रमेश महता, पूरन बृजवासी, पुष्पा जोशी, चार से ललित सिंह, विनोद दुम्का, मनोज दुर्गापाल, बिशन पोखरिया पांच से भुवन सिंह पडियार, किरन चौधरी, छह से भूपेंद्र कन्नौजिया, दीपक आर्या, भुवेश चंद्र, कुलदीप वाल्मीकि, अभिषेक कन्नौजिया, सात से आशा उप्रेती ्र आशा पाठक, जीवंती आर्या, आशा उप्रेती, पुष्पा मिलकानी, आठ से भावना पांडे, भगवती बोरा, भावना पांडे, सुनीता पांडे जबकि वार्ड संख्या नौ से हेमा पढ़ालनी, देवेंद्र महरा, सुनील जोशी, निरंजन रैकुनी ने नामांकन कराया।