Nainital High Court : उत्तराखंड हाई कोर्ट में दशहरा अवकाश, इतने दिन बंद रहेगी कोर्ट, अब इस दिन से होगी सुनवाई
holiday in High Court रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि हाई कोर्ट में तीन से सात अक्टूबर तक दशहरा अवकाश रहेगा। आठ अक्टूबर को शनिवार और नौ को रविवार के कारण कोर्ट बंद रहेगी। इस कारण अब दस अक्टूबर को याचिकाओं की सुनवाई होगी।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश (Dussehra holiday in Uttarakhand High Court ) घोषित कर दिया गया है। अब हाई कोर्ट दस अक्टूबर को खुलेगा। रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति संजय मिश्रा के झारखंड तबादले की संस्तुति, 4 नए जज भी मिलेंगे
तीन अक्टूबर से होगी छुट्टी
उच्च न्यायालय में दशहरा को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश तीन अक्टूबर से सात अक्टूबर तक रहेगा। हालांकि इसके बाद दो दिन का और अवकाश रहेगा। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि हाई कोर्ट में तीन से सात अक्टूबर तक दशहरा अवकाश रहेगा। जबकि आठ अक्टूबर को शनिवार और नौ को रविवार का अवकाश रहेगा। अब अवकाश के बाद दस अक्टूबर को याचिकाओं की सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें : अल्मोड़ा में मुर्दों के नाम मस्टरोल में लिखकर हड़पा सरकारी धन, हाई कोर्ट ने DM, SDO, SDM, BDO को भेजा नोटिस
High Court Nainital : अब रिजर्व कोटे में राज्य मूल की महिला अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत आरक्षण पर रोक