हल्द्वानी में दो घंटे तक चला अंधड़, मची अफरातफरी
मौसम का मिजाज गुरुवार को अचानक बदल गया। हल्द्वानी में दोपहर बाद 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।
हल्द्वानी, जेएनएन : मौसम का मिजाज गुरुवार को अचानक बदल गया। हल्द्वानी में दोपहर बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घटे की रफ्तार से हवा चली। तकरीबन दो घंटे तक चली हवा से बाजारों में खरीदारी कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। बारिश और हवा से बचने के लिए लोगों ने दुकानों में शरण ली। तेज हवा से सड़कों पर चल रहे दोपहिया वाहन लहराने लगे। अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।
खासकर पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 20 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 फीसदी आम जमीन पर गिरे, लीची को भी नुकसान अंधड़ से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
हल्द्वानी में 300 और गौलापार क्षेत्र में तकरीबन 250 हेक्टेयर में आम के बगीचे हैं। अंधड़ से तकरीबन 30 फीसदी आम पेड़ से टूटकर जमीन पर गिर गए, जिन्हें अब केवल अचार बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। किसानों को इन कच्चे आम के वाजिब दाम नहीं मिल पाएंगे। इसके साथ ही लीची के फसल को भी नुकसान पहुंचा है। लोकल आम की फसल जून में पक कर तैयार हो जाती है, लेकिन इससे पहले ही मौसम ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें : तपिश और भूख के कारण बाघ-गुलदार बदल रहे जंगल
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप