Move to Jagran APP

ऊधमसिंह नगर में किन्नरों में आपसी विवाद के चलते बरा में किन्नर को मारी गोली

सपना के साथ रहने वाले किन्नरों ने पुलिस को बताया शक्तिफार्म के किन्नरों से उनका विवाद चल रहा था। उन्होंने पुलिस को किसी पहलवान का नाम बता उसके हमलावर में शामिल होने की भी आशंका व्यक्त की है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में किन्नरों में आपसी विवाद के चलते बरा में किन्नर को मारी गोली
घायल किन्नर को रुद्रपुर के एक निजी अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है।

जागरण संवाददाता, किच्छा : किन्नरों के आपसी विवाद के चलते बरा में रहने वाली सपना किन्नर को घर में घुस कर गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। घायल किन्नर को रुद्रपुर के एक निजी अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। गोली उसके पेट में लगी है।

loksabha election banner

मुडिया देवरनिया जनपद बरेली निवासी किन्नर सपना अपने दो साथी अन्नू और मुन्नी के साथ पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के घर के पास ही गली में किराये पर कमरा लेकर रहती है। शनिवार रात वह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, सपना आंगन में थी औरर अन्नू और मुन्नी खाना बनाने रसोई में गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बाइक सवार वहां आए उसमें से एक घर में घुसा और दूसरा बाइक स्टार्ट कर बाहर ही खड़ा रहा। अंदर गए बदमाश और सपना पर फायर झोंक दिया। गोली सपना के पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर आंगन में ही गिर गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गये। किन्नर को गोली मारने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

सीओ ओमप्रकाश शर्मा, पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी, बरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद् भट्ट भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने तक घायल सपना को रुद्रपुर के एक निजी अस्प्ताल में भर्ती करवा दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सपना के साथ रहने वाले किन्नरों ने पुलिस को बताया शक्तिफार्म के किन्नरों से उनका विवाद चल रहा था। उन्होंने पुलिस को किसी पहलवान का नाम बता उसके हमलावर में शामिल होने की भी आशंका व्यक्त की है। सामने आए नाम पर पुलिस टीम उसकी तालाश में दबिश दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.