यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हल्द्वानी में सूखी नदी उफनाई, नदी पार करते समय लोगों की जान हथेली पर आई; बारिश के कारण धसी सड़क
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण उत्तराखंड में सूखी नदी ने एक बार फिर कहर ...और पढ़ें

HighLights
- सूखी नदी उफनाई, नदी पार करते समय लोगों की जान हथेली पर आई
- उफनाती नदी को पार कर अपने घर पहुंचे विजयपुर गांव के कई लोग
- लगातार हो रही बारिश से बढ़ा सूखी नदी का जलस्तर
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सूखी नदी ने फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रविवार को नदी उफान पर आ गई। इस दौरान महिलाएं व पुरुष उफनाती नदी को पार करते हुए नजर आए। नदी पार करते समय लोगों की जान हथेली पर आ गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उन्हें नदी के पार पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि रविवार को गांव के हरीश सिंह व उनकी पत्नी खिमुली देवी हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलने आए थे। वापसी में सूखी नदी उफान पर आ गई। दंपती को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। बाढ़ का पानी हल्का कम होने पर दंपती को नदी के पार पहुंचाया। इनके अलावा भी कई लोगों को ग्रामीणों की मदद से नदी के पार पहुंचाया गया।
रेलवे लाइन की ओर हुआ गौला का बहाव, उपखनिज बहा
हीरानगर में जर्ज फार्म के पास धसी सड़क
