Move to Jagran APP

रुद्रपुर के जिला अस्पताल के महिला वॉर्ड में डॉक्टर बन पहुंचा नशेड़ी, की छेड़छाड़

शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवक डॉक्टर बनकर महिला वार्डों में घुस गया। इस दौरान उसने महिलाओं के टांके देखने के बहाने उनसे छेड़छाड़ की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:22 PM (IST)
रुद्रपुर के जिला अस्पताल के महिला वॉर्ड में डॉक्टर बन पहुंचा नशेड़ी, की छेड़छाड़
रुद्रपुर के जिला अस्पताल के महिला वॉर्ड में डॉक्टर बन पहुंचा नशेड़ी, की छेड़छाड़

ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : जिला अस्पताल की सुरक्षा को १० से अधिक पीआरडी और होमगार्ड जवान, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। हाल यह है कि कभी अस्पताल कर्मी बनकर बदमाश मरीजों को बेहोश कर जेवरात लूट रहे हैं तो कभी डॉक्टर बनकर मरीजों से छेड़छाड़ की वारदात कर रहे हैं। शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवक डॉक्टर बनकर महिला वार्डों में घुस गया। इस दौरान उसने महिलाओं के टांके देखने के बहाने उनसे छेड़छाड़ की। उसकी हरकतों पर तीमारदारों को शक हुआ तो पकड़कर धुन दिया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बाद में उसे मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात १२ बजे के आसपास नशे में धुत एक युवक जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान वह सीधे आपातकालीन वार्ड में पहुंचा। जहां पर महिला मरीज भर्ती थे। इस दौरान उसने भर्ती महिला और तीमारदारों को बताया कि वह डाक्टर है। इसके बाद वह वार्ड में भर्ती महिलाओं के पास पहुंचकर उनकी परेशानी पूछने लगा। इस दौरान वह एक बैड में सोई हुई महिला के पास पहुंचा। पूछने पर महिला ने बताया कि उसके पेट का आपरेशन हुआ है। इस पर टांके देखने के बहाने उसने महिला से छेड़छाड़ कर दी। यह देख तीमारदारों को उस पर शक हुआ। उन्होंने डाक्टर बने युवक से पूछताछ की तो उसके मुंह से शराब की बू आने लगी। इससे तीमारदार भड़क उठे और उसकी धुनाई लगा दी। इससे वह चोटिल हो गया। शोर शराबा होने पर जिला अस्पताल की सुरक्षा डयूटी में लगे होमगार्ड और पीआरडी जवान भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपित युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। बाद में शनिवार सुबह पुलिस एक्ट में चालान कर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक मूलरूप से मूलरूप अल्मोड़ा भिखियासैंण निवासी कैलाश चंद्र बहुगुणा है और शहर के एक होटल में काम करता है।

तीमारदारों के हुए मोबाइल चोरी

रुद्रपुर : तीमारदारों के मुताबिक रात को जब नशेड़ी फर्जी डाक्टर आया था, इस दौरान दो लोगों के मोबाइल भी चोरी हुए थे। लोगों ने उसकी तलाशी ली लेकिन मोबाइल नहीं मिले। आशंका जताई कि नशेड़ी के साथ एक-दो और युवक भी हो सकते हैं। डॉ.टीडी रखोलिया, पीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल देर रात जिला अस्पताल में नशे में धुत फर्जी डाक्टर घुस आया था। उसने मरीज और तीमारदारों से अभद्रता की। शिकायत पर पीआरडी जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पीआरडी और होमगार्ड को डयूटी में मुस्तैद रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  अवतार हत्‍याकांड : बेटी ने बताई हत्याकांड से पहले की पूरी कहानी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.