नैनीताल में घर-घर कूड़ा उठाने का काम फिर शुरू
स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर शहर में सफाई को लेकर जागृत संस्था ने कूड़ा कलेक्शन का काम फिर शुरू किया।
By Edited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 08:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल : स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर शहर में सफाई को लेकर जागृति संस्था द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाए जाने की योजना का शुभारंभ विधायक संजीव आर्य व डीएम विनोद कुमार सुमन ने घर घर कूड़ा एकत्र करने के लिए खरीदी गई वाली गाड़ियां को हरी झंडी दिखाकर किया। स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इस व्यवस्था का देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ द्वारा योजना को विरोध किया गया। अपनी मांगों पर कार्यवाही न होने के चलते कर्मचारी नाराज दिखाई दिए, एसडीएम अभिषेक रूहेला, ईओ पालिका व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया, जिसके उपरांत कार्यक्रम सूचारु हो सका। पालिका ईओ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में उत्तराखंड व पूरे देश में पालिका को उत्कृष्ट स्थान पर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जागृति संस्था के अध्यक्ष दीपक रूवाली, कर अधीक्षक पालिका लता आर्य, कर निरीक्षक अनुपमा भट्ट, मारूति साह, गोविंद टाक, महेश कुमार, धीरज कटियार, सोनू सहदेव, कृष्णा साह, धीरज कुमार, सतीश चंद्र आर्य आदि मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस पपर चला स्वच्छता अभियान भवाली : रामगढ़ ब्लॉक के बीडीओ चंदा राज की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय महिलाओं ने बीडीओ का पूर्ण सहयोग करते हुए ब्लॉक परिसर व आस-पास के क्षेत्र की सफाई की गई। स्वच्छता सर्वे ग्रामीण सिटीजन मिशन के अंतर्गत फीडबैक प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को एसएसजी18 एप की जानकारी दी गई। यह एप ग्रामीणों के मोबाइल में डाउनलोड भी किया गया। बीडीओ ने बताया कि एप के जरिए शाम तक कई लोगों के फीडबैक भी आने शुरू हो गए हैे। उससे पहले बीडीओ ने ब्लॉक परिसर में झंडारोहण किया। इस दौरान ब्लॉक के समस्त कर्मचारी, कर्मचारी समूह की महिलाओं समेत कई लोग मौजूद रहे। डिप्टी रेंजर कार्की सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड वन मुख्यालय देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रमुख वन संरक्षक जयराज द्वारा भवाली वन रेंज के डिप्टी रेंजर ललित मोहन कार्की को उनके उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें अवैध वन उपज की तस्करी को रोकने, मानव वन्यजीव संघर्ष व सुरक्षा हेतु तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन, वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण रोकने आदि कार्यो के लिए दिया गया। ललित कार्की का कहना है कि वह इसी तरह इमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें