एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पिथौरागढ़ के दीवान
सीमांत जिले के युवा बॉडी बिल्डर दीवान सिंह खोलिया दो अक्टूबर को पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नैनीताल, [जेएनएन]: सीमांत जिले के युवा बॉडी बिल्डर दीवान सिंह खोलिया दो अक्टूबर को पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 48 देशों के खेल प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
एक सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एशिया बॉडी बिल्डिंग सलेक्शन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में प्रदेश भर के 500 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पिथौरागढ़ के बुल्स जिम के प्रबंधक दीवान सिंह खोलिया भी शामिल थे।
शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अब वह दो अक्टूबर को पुणे में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। दीवान इससे पूर्व 3 बार मिस्टर कुमाऊं का खिताब भी जीत चुके हैं।
दीवान का कहना है कि पुणे में आयोजित प्रतियोगिता को जो क्वालीफाई कर लेगा वह प्रतियोगी दिसंबर में थाईलैंड में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
दीपक ने त्रिकूद में रजत
पेनांग मलेशिया में चल रही प्रथम एशिया मास्टर गेम्स में कालाढूंगी के दीपक नेगी ने अपना परचम लहराया है। देश का प्रतिनिधित्व कर त्रिकूद में उसने रजत पदक जीत कर देश व प्रदेश सहित कालाढूंगी का नाम रोशन किया।
खेल प्रशिक्षक व दीपक के बड़े भाई राजेंद्र नेगी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मलेशिया में आयोजित मास्टर्स एशियन गेम्स में 59 देशों की टीम प्रतिभाग कर रही है। 12 सितंबर को दीपक की लंबी कूद प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि दीपक पूर्व में न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया में आयोजित प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें: दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ए को दिलाई ठोस शुरुआत
यह भी पढ़ें: यो-यो टेस्ट में सन्नी राणा 17.3 के स्कोर के साथ अव्वल
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना बोलीं, सरकार से बड़ी घोषणा की उम्मीद