उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एआरडी के आठ पदों पर चेहतों के नियुक्त होने की चर्चा NAINITAL NEWS
आरोप है कि एआरडी के पद जिनकी नियुक्ति हुई है इसमें एक मंत्री के पीए रहे हैं तो एक भाजपा नेता की बहन है।
हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय सहायक निदेशक (एआरडी) पद पर आठ अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय ने यह सूची वेबसाइट में भी डाल दी है। इसमें मंत्री से लेकर अधिकारियों के चहेतों की नियुक्ति होने की चर्चा आम है।
इनका हुआ है चयन
ब्रिजेश कुमार बनकोटी, अनिल कंडारी, भाष्कर चंद्र जोशी, रेखा बिष्ट, प्रियंका लोहनी, रुचि आर्या, पंकज कुमार व गोविंद सिंह।
कांग्रेस के आरोप पर इस तरह की है चर्चा
कांग्रेस इस नियुक्ति पर लगातार सवाल उठा रही है। पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह व बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने जांच की भी मांग की है। इन्होंने आरोप लगाया है कि एआरडी के पद जिनकी नियुक्ति हुई है, इसमें एक मंत्री के पीए रहे हैं तो एक भाजपा नेता की बहन है। इसमें एक विश्वविद्यालय की ही परीक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी की संबंधी है। अब विश्वविद्यालय से लेकर कांग्रेस में इस तरह की चर्चा आम है।
यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्वविद्यालय : सेमेस्टरों के अंक जोड़े बिना ही जारी कर दिया बीकॉम ऑनर्स का रिजल्ट