क्रिसमस में मिठास घोलने को स्पेशल केक तैयार, जानिए किसकी है सर्वाधिक डिमांड nainital news
क्रिसमस नजदीक आते ही केक की डिमांड व खरीदारी का दौर शुरू हो गई है। शहर की बेकरी व मिठाई की दुकानों में पारंपरिक केक तैयार होने लगे हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : क्रिसमस नजदीक आते ही केक की डिमांड व खरीदारी का दौर शुरू हो गई है। शहर की बेकरी व मिठाई की दुकानों में पारंपरिक केक तैयार होने लगे हैं। इस त्योहार पर चॉकलेट केक, इटैलियन क्रीम, स्टिकी टॉफी पुडिंग, डेट्स नट लोफ और फ्रूट केक खास तौर पर तैयार हो चुके हैं। रम और प्लम केक भी इनके खास शौकीनों के लिए बनाए रहे हैं।
शाकाहारी लोगों के लिए बाजार में एगलेस केक, चॉकलेट आदि की विस्तृत रेंज मौजूद है। कालाढूंगी रोड स्थित विक्टोरिया बेकरी के संचालक अल्बर्ट मसीह ने बताया कि उनके पास क्रिसमस को लेकर सात से अधिक तरह के केक अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध हैं। कई लोगों ने क्रिसमस को लेकर स्पेशल केक की डिमांड दी है। डीपी नानक के आदित्य गुप्ता ने बताया कि ग्राहक की सुविधा के लिए 250 ग्राम की स्पेशल पैकिंग में क्रिसमस केक बनाए गए हैं।
स्टिकी टॉफी पुडिंग केक
खूब सारे खजूर और कैरेमल सॉस डालकर बनाई गई स्टिकी टॉफी पुडिंग केक को क्रिसमस में काफी पसंद किया जाता है। कैरेमल सॉस और खजूर का कॉम्बो अलग ही स्वाद देता है।
डेट्स नट लोफ केक
ड्रायफ्रूट व नट श्रेणी में यह बहुत ही पसंद किया जाता है। बारीक कटे खजूर व अखरोट को ब्रेड की लपसी के साथ बेक किया है। हॉट ब्राउन शुगर सॉस के साथ इसे सर्व किया जाता है।
स्पेशल फ्रूट यानी रम केक
इसे सर्वाधिक मशहूर क्रिसमस केक माना जाता है, जिसे दस हफ्ते पहले ही तैयार कर लिया जाता है। इसमें ड्रायफ्रूट्स व नट्स को ब्रांडी या रम में गलाकर रखा जाता है। जितना समय दिया जाए ये उतना अच्छा बनता है।
यह भी पढ़ें : इन्होंने खेती को रोजगार का जरिया बनाकर बदली तकदीर, सेलरी से बेहतर कमाई
यह भी पढ़ें : मुनस्यारी के उच्च हिमालय की रिलकोट चौकी में फंसे जवानों को निकालने में बाधक बना मौसम