Uttarakhand News: जल्द निस्तारित होगा पुलिसकर्मियों के ग्रेेड पे का मामला : डीजीपी
DGP Ashok Kumar ने कहा कि पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे दिए जाने को लेकर एक बार फिर से आश्वासन दिया। कहा कि मुख्यालय और स्तर पर इस को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, नैनीताल: लंबे समय से 4600 ग्रेट-पे लागू होने इंतजार कर रहे पुलिस कर्मियों को डीजीपी अशोक कुमार ने एक बार फिर आश्वासन दिया है। कहा कि ग्रेड पे लागू करने को लेकर शासन और सरकार के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका निस्तारण कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकार्ड तोड़ देगी।
बुधवार को नैनीताल क्लब में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न मुद्दों पर बात की। कहा कि प्रदेश में साइबर ठगी पर रोकथाम को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। साइबर अपराधियों के ठिकानों तक पहुंच कर गिरफ्तारी भी की जा रही है।
प्रदेश में डेमोग्राफिक बदलाव पर पुलिस कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल में डीजीपी ने कहा कि कानून के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सत्यापन और अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं। हालांकि पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा के कारण अभियानों में कुछ सुस्ती आई है। मगर पर्याप्त पुलिस बल होने के बाद अभियान एक बार फिर तेज कर दिए जाएंगे।
कहा कि बिना सत्यापन रह रहे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा को इस बार रिकॉर्ड तोड़ होने की बात कही। कहा कि 2019 में अब तक की सर्वाधिक 35 लाख श्रद्धालु रिकॉर्ड किए गए थे।
पर केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद मई माह में ही अब तक नौ लाख श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। जिससे प्रतीत होता है कि इस बार यात्रा रिकॉर्ड तोड़ेगी। जिसको सुव्यवस्थित चलाने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
नए सिस्टम और व्यवस्थाओं को लागू कर श्रद्धालुओं को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे दिए जाने को लेकर एक बार फिर से आश्वासन दिया। कहा कि मुख्यालय और स्तर पर इस को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।