Move to Jagran APP

नंदा देवी महोत्सव : कन्या पूजन व सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, आज नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा मां का डोला NAINITAL NEWS

नंदा देवी महोत्सव में शनिवार को मां नंदा-सुनंदा के दरबार में कन्या पूजन और सुंदरकांड का पाठ किया गया। अब रविवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले को नगर भ्रमण कराया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:38 AM (IST)
नंदा देवी महोत्सव : कन्या पूजन व सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, आज नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा मां का डोला NAINITAL NEWS
नंदा देवी महोत्सव : कन्या पूजन व सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, आज नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा मां का डोला NAINITAL NEWS

नैनीताल, जेएनएन : नंदा देवी महोत्सव में शनिवार को मां नंदा-सुनंदा के दरबार में कन्या पूजन और सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने मां के दर्शन कर पुण्य कमाया। अब रविवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले को नगर भ्रमण कराया जाएगा, फिर मूर्तियों का झील में विसर्जन किया जाएगा। डोला भ्रमण में जिलाधिकारी सविन बंसल भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

मंदिर परिसर में हवन व कन्या पूजन हुआ, जिसमें यजमान विमल चौधरी सपत्निक तथा श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव राजेंद्र साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, तेज सिंह नेगी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। पुरोहित भगवती प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए। भक्तों ने सुंदरकांड व नंदा चालीसा पाठ किया। इस तरह तमाम धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।  दोपहर बाद डीएसए मैदान में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्थाओ में मुकेश जोशी मंटू, विमल चौधरी, केएस रावत, प्रेम सिंह बिष्टï, प्रदीप बिष्टï, पान सिंह ढैला, सरस्वती खेतवाल, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, ममता रावत, माया साह, विक्रम आदि शामिल रहे। तल्लीताल दर्शनघर पार्क में शाम को महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

पूजा के लिए लाए गए रिकार्ड 96 बकरे

नंदा देवी महोत्सव में दो दिन में पूजा के लिए 96 बकरे लाए गए। एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ सिटी विजय थापा की निगरानी में पशुपालन विभाग की टीम ने इनका पंजीकरण किया और पुलिस पहरे में उन्हें मंदिर तक लेकर गए। पिछली बार 91 बकरों का पंजीकरण हुआ था।

महोत्सव में आज

सुबह नौ बजे : भगवती पूजन

दोपहर 12:15 बजे : श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में भंडारा

12:30 बजे : मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा का नगर भ्रमण

सायं सात बजे : मूर्ति विसर्जन पाषाण देवी मंदिर के समीप

यह भी पढ़ें : करीब पांच सौ साल पुराना है नंदा देवी महोत्सव का इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.