Move to Jagran APP

नंदा देवी महोत्सव : मां के दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब NAINITAL NEWS

नंदा देवी महोत्सव में ब्रह्ममुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए भक्तों में श्रद्धा व आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा।

By Edited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:56 AM (IST)
नंदा देवी महोत्सव : मां के दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब NAINITAL NEWS
नंदा देवी महोत्सव : मां के दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब NAINITAL NEWS

नैनीताल, जेएनएन : श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव में ब्रह्ममुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए भक्तों में श्रद्धा व आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। तड़के से शाम तक भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। पशुबलि रोकने के अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार तड़के तीन बजे से ही नयना देवी मंदिर परिसर के मंडप पर स्थापित मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह सात बजे तक मंदिर परिसर से लेकर गेट तक दर्शकों की कतार लग गई। भक्तों ने नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना व आरती कर मन्नत मांगी। इसके अलावा पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कर सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्य पुजारी आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा सर्व मंगल मांगले शिवे सर्वात साधिके, शरणये त्रियंबके गौरी, नारायणी नमोस्तुते..के मंत्र के साथ देवी की प्राण प्रतिष्ठा की, जिसमें यजमान श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह थे। जबकि मंडप पर भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, हिमांशु जोशी, कैलाश जोशी, राजेंद्र बजेठा, विमल चौधरी, शानू साह, मनोज साह, हरीश राणा, ललित साह द्वारा भक्तों को प्रसाद प्रदान किया। पशुबलि पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए एसडीएम विनोद कुमार, सीओ सिटी विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसएसआइ बीसी मासीवाल, एसआइ दीपक बिष्ट, सतेंद्र गंगोला समेत अन्य फोर्स मुस्तैद रहा। जबकि भक्तों की सुविधा के लिए स्काउट गाइड ने अहम भूमिका निभाई।
महोत्सव में आज
सुबह छह बजे-महाभगवती पूजन 10 बजे-दुर्गा सप्तसती पाठक व हवन दोपहर 12:30 बजे-कन्याकुमारी पूजन एक बजे-डीएसए मैदान में विशाल भंडारा अपराह्न ढाई बजे से-सुंदरकांड पाठ मंदिर परिसर में शाम साढ़े छह बजे-पंचआरती रात्रि नौ बजे-महाभगवती पूजन मध्य रात्रि 12 बजे-देवीभोग

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : करीब पांच सौ साल पुराना है नंदा देवी महोत्सव का इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.