ramnavami : श्रद्धालुओं ने फेसबुक पर लाइव देखी श्रीराम जन्मोत्सव की आरती
शहर के प्राचीन राम मंदिर में रामनवमी को सादगी पूर्वक मनाया गया। तड़के चार बजे मंगल आरती हुई। व्यवस्थापक पंडित विवेक शर्मा ने वृंदावन के वस्त्रों से भगवान का भव्य श्रृंगार किया ।
हल्द्वानी, जेएनएन : शहर के प्राचीन राम मंदिर में रामनवमी को सादगी पूर्वक मनाया गया। तड़के चार बजे मंगल आरती हुई। व्यवस्थापक पंडित विवेक शर्मा ने वृंदावन से मंगाई गई वस्त्रों से भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया।
प्रख्यात गायक भाष्कर जोशी, मोहन जोशी, रजत शर्मा व विवेक शर्मा ने सुंदरकांड का पाठ किया। रामजी के नाम ने पत्थर भी तारे.., राम नाम सुखदाई जैसे भजनों से प्रभु का गुणगान किया गया। मध्याह्न 12 बजे भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी.. का गायन करते हुए प्रभु की महाआरती की गई। पंचामृत, फल व मेवे की बर्फी का भोग लगाया गया। भक्तों ने फेसबुक के जरिए भगवान के दर्शन किए। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी रही। इधर घरों में भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया।
हवन, पूजन के साथ पूर्ण
पिछले नौ दिनों से चल रहा मातारानी के उत्सव का पर्व नवरात्र गुरुवार को पूर्ण हो गया। कुछ भक्तों ने घर में मौजूद एक-दो कन्याओं को देवी के नौ रूपों का प्रतीक मानते हुए पूजन किया। धार्मिक गुरुओं के माध्यम से दैनिक जागरण ने भी भक्तों से ऐसी अपील की थी।
यह भी पढें
= 12-12 घंटे की ड्यूटी कर बेस अस्पताल में टीम के साथ जमे हैं चिकित्सक
= पद्ममश्री निर्मल खालसा ने हल्द्वानी को दिया था गुरु ग्रंथ साहिब का संदेश