झील की मरम्मत करने की मांग
सातताल झील स्थित नल दमयंती ताल का पानी लगातार कम हो रहा है। झील में संकट उत्पन्न होने के कारण क्षेत्र में भविष्य को लेकर क्षेत्रवासियों और कास्तकारों में चिंता की लहर है।
By Edited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 10:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 10:29 AM (IST)
भीमताल : सातताल झील स्थित नल दमयंती ताल का पानी लगातार कम हो रहा है। झील में संकट उत्पन्न होने के कारण क्षेत्र में भविष्य को लेकर क्षेत्रवासियों और कास्तकारों में चिंता की लहर है। लोंगों ने ताल के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए सिंचाई विभाग से झील के पानी के रोकथाम की मांग की है। झील के किनारे देवी मंदिर के समीप ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को बैठक कर समस्या को लेकर चिंतन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध काफी अधिक ऊंचा होने के बावजूद पानी नीचे से लगातार रिस रहा है, जिससे झील के पानी में ठहराव नहीं आ पा रहा है। झील का पानी मात्र तीन फीट तक रह गया है। इधर, क्षेत्रवासियों के मुताबिक धार्मिक महत्व वाली झील को संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। इससे निकलने वाली नहर से आसपास की कृषि भूमि भी लाभांवित होती है। इस मौके पर देवेंद्र चनौतिया, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, प्रकाश हर्बोला, हरेंद्र सतवाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें