विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में मूसलाधार बारिश का कहर: घर में घुसा मलबा, बाल-बाल बचे लोग

Published: Fri, 10 Jul 2026 11:11 AM (IST)

मूसलाधार बारिश के कारण रामगढ़ रोड, भवाली में निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार ढहने से एक घर में मलबा घुस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, भवाली। मूसलाधार बारिश के बीच रामगढ़ रोड में स्थित निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिरने से नीचे स्थित घर में मलबा घुस गया। जिससे घर में सो रहे दंपती बाल-बाल बच गए।

गुरुवार की सुबह पटवारी ने मौके पर निरीक्षण कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं पीड़ितों को अन्यंत्र शिफ्ट किया गया।

घर में सो रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात तेज बारिश के बीच रामगढ़ रोड में स्थित एक घर में मलबा घुस गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घर में सो रहे दंपती को बाहर निकाला और एक होटल में शिफ्ट किया।

पीड़ित महेश के भतीजे प्रेम कुमार ने बताया कि देर रात यह हादसा हुआ। तब चाचा-चाची घर में सो रहे थे। हादसे का कारण घर के ऊपर पहाड़ी में चल रहा निर्माण कार्य है। जेसीबी की खुदाई से पहाड़ी कमजोर हो गई है। जिस कारण सुरक्षा दीवार ढह गई।

वहीं पटवारी राकेश कठायत ने बताया कि निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार ढहने से मलबा घर में घुसा है। मकान मालिक ने मलबा हटाने व सुरक्षा दीवार ठीक करने की बात कही है। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर लिया गया है। मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, CM Dhami ने अधिकारियों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश