Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक का शव

रामनगर में शुक्रवार रात से गायब हुए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 03:47 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 03:47 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक का शव

संवाद सहयोगी, रामनगर : यहां शुक्रवार रात से गायब हुए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव सिंचाई नहर से बरामद हुआ। चर्चा है कि युवक के परिवार में संपत्ति विवाद भी चल रहा था। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जाच में जुटी है।

prime article banner

रामनगर तहसील के ग्राम धर्मपुर ओलिया निवासी 27 वर्षीय वीरेद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना की वजह से घोषित लॉकडाउन के दौरान मई में वह दिल्ली से घर आ गया था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात में वह शराब पीकर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह घर से बाहर आकर मोबाइल पर बात करने लगा। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। काफी देर तक घर नहीं पहुचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसका मोबाइल भी बंद मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव नहर में देखा। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को नहर से निकाला। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वीरेंद्र का मोबाइल भी नहर में मिला। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीरूमदारा चौकी इचार्ज कवींद्र शर्मा ने बताया कि संपत्ति विवाद के मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत नहर में गिरने से बताई जा रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लग पाएगी।

उधर ग्राम पूछड़ी शक्तिनगर की ग्राम प्रधान के पति शकील अहमद ने दबंगों पर उनके भाई के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शक्तिनगर पूछड़ी निवासी ग्राम प्रधान नरगिस के पति शकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की दोपहर गूलरघट्टी निवासी बंटी पुत्र असलम, सलमान आसिफ, अनस व शक्तिनगर निवासी शाहरूख पुत्र शाकिर ने उनके घर आकर उनके भाई शादाब के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह खुलेआम हथियार व लाठी-डंडे लहराते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रधान नरगिस के पति शकील ने बताया कि युवकों की दबंगई घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की माग की है। एसआइ अनिल कुमार आर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जाच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.