Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ की चर्चित सीट से भाजपा विधायक चुफाल की पुत्री हारीं nainital news

विकास खंड डीडीहाट की तीन जिला पंचायत सीटों में भाजपा ने दो सीटों पर तो जीत वहासिल की है। पर तीसरी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:41 PM (IST)
पिथौरागढ़ की चर्चित सीट से भाजपा विधायक चुफाल की पुत्री हारीं nainital news
पिथौरागढ़ की चर्चित सीट से भाजपा विधायक चुफाल की पुत्री हारीं nainital news

डीडीहाट (पिथौरागढ़) जेएनएन : पिथौरागढ़ के डीडीहाट ब्‍लॉक की तीन जिला पंचायत सीटों में भाजपा ने दो सीटों पर तो जीत हासिल की है। पर तीसरी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। विधायक विशन सिंह चुफाल की पुत्री को हार का सामना करना पड़ा है। विधायक की पुत्री की हार को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

loksabha election banner

डीडीहाट में जिपं की तीन सीटें हैं जिसमें चिटगाल गांव सीट पर भाजपा के विधायक विशन सिंह चुफाल की पुत्री दीपिका चुफाल मैदान में थी। इस सीट पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी थी। भाजपा नेताओं ने इस सीट पर धुंआधार प्रचार किया। सीट विधायक की प्रतिष्ठा से जुड़ी थी। विधायक पुत्री को भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। परंतु जनता दूसरे मूड में थी। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 13 मतों से पराजित होना पड़ा। इस हार को लेकर भाजपा नेता हैरान हैं। पूरे जिले भर में सबसे अधिक प्रचार भी इसी सीट पर हुआ था। भाजपा के दिग्गज नेता यहां पर प्रचार में जुटे रहे इसके बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.