दहेज नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने बहू को पीटकर घर से निकाला
दहेज के लिए ससुरालवालों ने अपनी बहू को मारपीट करके घर से निकाल दिया।महिला का बच्चा भी ससुरालवालों ने छीन लिया। कुछ दिनों से अपने मायके में ही रह रही है। बुधवार को रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज निवासी अंकिता जोशी महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के कार्यालय पहुंची।
रामनगर, जेएनएन : दहेज नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने अपनी बहू को मारपीट करके घर से निकाल दिया। महिला का बच्चा भी ससुरालवालों ने छीन लिया। कुछ दिनों से अपने मायके में ही रह रही है। बुधवार को रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज निवासी अंकिता जोशी महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि उसका विवाह तीन साल पहले हल्द्वानी देवलचौड़ निवासी युवक से हुआ थी।
आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा। उसके पति के कारोबार शुूरू करने के लिए ससुर उससे मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाता था। दीवाली के बाद वह भैया दूज पर अपने घर रामनगर आई थी। भैयादूज के बाद वापस जाने पर पति व ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।
कई दिन बीतने के बाद भी पति उसे लेने नहीं आया। लोहनी ने बताया कि पीडि़ता ने अपने ससुर पर भी शराब के नशे में शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला उनके पास कानूनी कार्रवाई में मदद के लिए आई है। उसे गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली ले जाकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।