Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर में दंपती को गन प्‍वाइंट पर बंधक बनाकर डकैतों ने घर को लूटा nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 01 Dec 2019 05:32 PM (IST)

    रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में नकाबपोश डकैतों ने दंपत्ती को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रुद्रपुर में दंपती को गन प्‍वाइंट पर बंधक बनाकर डकैतों ने घर को लूटा nainital news

    रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में नकाबपोश डकैतों ने दंपत्ती को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान डकैत घर से 50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात समेत अन्य सामान उड़ा ले गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही डकैती का खुलासा कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांजिट कैंप, फुलसुंगा, तीनपानी निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामाश्रय यादव ने बताया कि उसकी घर में ही लिटटी चोखे की दुकान है। शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने पत्नी मुनीता, पुत्र सत्यम, शिवम और पुत्री श्वेता के साथ खाना खाया और सो गए। देर रात दो बजे के आसपास नकाबपोश पांच-छह डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। इस दौरान एक डकैत ने सुरेंद्र यादव का मुंह दबा दिया। यह देख जब सुरेंद्र की पत्नी मुनीता ने शोर मचाया तो दूसरे डकैत ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाया और बाद में घर के मुख्य गेट की चाबी मांगी। चाबी लेने के बाद उन्होंने बक्शे में रखी 50 हजार की नगदी, सोने के कान के कुंडल, चांदी के जेवरात समेत लाखाें का सामान उड़ा लिया। इसके बाद डकैत फरार हो गए। दंपत्ती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और जानकारी ली। साथ ही सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें : मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को आठ साल का कठोर कारावास 

    यह भी पढ़ें : स्‍कूल से लौट रही छात्रा की मौत के बाद बवाल, डंपर और उपखनिज स्टॉक दफ्तर फूंका, मुकदमा दर्ज