फिशिंग अटैक कर फेसबुक हैक कर रहे साइबर अपराधी, यह बरतें सावधानी nainital news
सोशल साइट्स का प्रयोग करते समय लोगों को खास सावधानियां भी बरतनी चाहिए। साइबर हैकर लोगों की चूक का फायदा उठाकर सोशल अकाउंट हैक कर रहे हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : सोशल साइट्स का प्रयोग करते समय लोगों को खास सावधानियां भी बरतनी चाहिए। साइबर हैकर लोगों की चूक का फायदा उठाकर सोशल अकाउंट हैक कर रहे हैं। फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए हैकर फिशिंग अटैक का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में लोगों को अकाउंट खोलते व कोई अन्य एप डाउन लोड करते समय विशेष एहतियात बरतने चाहिए।
साइबर एक्सपर्ट विकास बिष्ट बताते हैं हैकर फेसबुक से काफी मिलता जुलता पेज इंटरनेट पर बना लेते हैं। इसे फिशिंग अटैक कहा जाता है। इस फेक साइट पर फेसबुक आइडी व अकाउंट डालते ही सारी जानकारियां हैकर को मिल जाती हैं और वह आकाउंट का दुरुपयोग करने लगता है। इसी तरह चार पांच फर्जी अकाउंट बनाते हैं। इनसे वह व्यक्ति के अकाउंट पर मैसेंजर के माध्यम से कुछ दिन तक लगातार चेट करते हैं। इसके बाद वह फेसबुक को व्यक्ति की ओर से अकाउंट का पासवर्ड भूलने की रिक्वेस्ट भेजते हैं। इस पर फेसबुक मैंसेंजर देखकर अधिक बात करने वालों से वेरीफिकेशन मांगता है। ये मैसेज फर्जी अकाउंट में आते ही हैकर वेरीफिकेशन भेजकर पासवर्ड पता कर लेते हैं।
ऐसे करें अकाउंट को सुरक्षित
साइबर एक्सपर्ट विकास बिष्ट के मुताबिक फेसबुक पर हमेशा टू फैक्टर आॅथेंटिकेशन ऑन रखनी चाहिए। इससे अगर कोई आपका अकाउंट हैक करने की कोशिश करते तो पहले आपको जानकारी दी जाएगी। अपरिचितों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। एक दिन में अधिक रिक्वेस्ट नहीं स्वीकार करनी चाहिए। फेसबुक की लेटेस्ट एप्लीकेशन का प्रयोग करना चाहिए। कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय उसकी ओर से मांगी जाने वाली परमिशन ध्यान से पढ़नी चाहिए। केवल उन्हीं चीजों की परमिशन देनी चाहिए, जो उस साफ्टवेयर से संबंधित हाें।
यह भी पढें
आइसोलेट जमातियों ने घर के खाने और नाइट ड्रेस के लिए किया हंगामा
रिटायर्ड होने के बावजूद कोरोन से लड़ने के लिए रंजना ने फिर ज्वाइन किया हॉस्पिटल
कोरोना से लड़ने के लिए पंत विवि ने कम्युनिटी रेडियो को बनाया हथियारl
जाने अमेरिका के चलते भारत के नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्यों हुआ अलर्ट