विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुख्यात चीनू पंडित की हाई कोर्ट से अल्पकालिक जमानत मंजूर, एसटीएफ ने 2016 में मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 23 Dec 2022 09:03 AM (IST)

Criminal Chinu Pandit हाई कोर्ट ने कुख्यात विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित की अल्पकालिक जमानत गुरुवार को मंजूर कर ली। ...और पढ़ें

Criminal Chinu Pandit : हाईकोर्ट ने कुख्यात विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित की अल्पकालिक जमानत गुरुवार को मंजूर कर ली।
Criminal Chinu Pandit : हाईकोर्ट ने कुख्यात विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित की अल्पकालिक जमानत गुरुवार को मंजूर कर ली।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : Criminal Chinu Pandit : हाई कोर्ट ने कुख्यात विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित की अल्पकालिक जमानत गुरुवार को मंजूर कर ली। चीनू को उसके भाई के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 45 दिन की जमानत मिली है। आकाश त्यागी की हत्या के मामले में चीनू पंडित वर्ष 2016 से देहरादून जेल में बंद है।

एकलपीठ में चीनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ में चीनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। चीनू ने वर्ष 2016 में आकाश त्यागी की हत्या कर दी थी, जिसकी प्राथमिकी आकाश के मामा ने हरिद्वार के गंगनहर थाने में दर्ज कराई थी।

भाई के इलाज के लिए कोर्ट से अल्पकालिक जमानत मांगी थी

आरोप लगाया था कि चीनू आकाश को अपने साथ ले गया था। वह रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान विनीत शर्मा उर्फ चीनू आकाश को गोली मारते दिखा। मौक पर ही आकाश की मौत हो गई। छह साल से जेल में बंद चीनू ने अपने भाई के इलाज के लिए कोर्ट से अल्पकालिक जमानत मांगी थी।

चीनू के विरुद्ध उत्तराखंड के विभिन्न थानों में कुल 27 मुकदमे दर्ज

गौरतलब है कि देहरादून के विकासनगर के आसन बैराज के पास से एसटीएफ ने 13 जुलाई 2016 को प्रदेश के कुख्यात बदमाश विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित को गिरफ्तार किया था। तब उसके पास से एके 47 राइफल और कारतूस भी बरामद हुआ था।

चीनू पंडित उत्तराखंड में तेजी से अपना नेटवर्क बना रहा था

चीनू के विरुद्ध उत्तराखंड के विभिन्न थानों में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय चीनू पंडित उत्तराखंड में तेजी से अपना नेटवर्क बना रहा था। इस बीच उसकी कुख्यात सुशील राठी गैंग के साथ दुश्मनी भी बढ़ रही थी।