विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल-रिसॉर्ट में होली मनाने का बढ़ा क्रेज, उत्तराखंड का रुख कर रहे सैलानी; तैयारियां जोरों पर

Published: Sat, 28 Feb 2026 10:15 AM (IST)

महानगरों से दूर प्रकृति के बीच रामनगर के होटल-रिसॉर्ट में होली मनाने का क्रेज बढ़ा है। रिसॉर्ट संचालक दो रात ...और पढ़ें

पर्यटकों के लिए होली जलाने के साथ ही डीजे, लाइव सिंगिंग व रंगोत्सव का आयोजन. Concept Photo

पर्यटकों के लिए होली जलाने के साथ ही डीजे, लाइव सिंगिंग व रंगोत्सव का आयोजन. Concept Photo

HighLights

  1. रामनगर रिसॉर्ट्स में होली मनाने का क्रेज बढ़ा

  2. दो रात के पैकेज में डीजे, लाइव सिंगिंग शामिल

  3. होली पर कॉर्बेट पार्क के पर्यटन जोन बंद

जागरण संवाददाता, रामनगर।  महानगरों की भीड़भाड़ के शोर से दूर अब प्रकृति की गोद में होली मनाने का क्रेज बढ़ गया है। अपने घरों से दूर प्रकृति के बीच होली मनाने पहुंचने वाले पर्यटकों की आवाजाही यह बताती है कि अब लोग महज त्योहार नहीं, बल्कि शांति की तलाश भी कर रहे हैं।

पर्यटकों की इसी मंशा को भांपते हुए होटल रिसार्ट संचालकों ने भी होली के टू नाइट के पैकेज बेचने शुरू कर दिए हैं। इन पैकेज की शुरुआत टू नाइट के लिए 17 हजार से लेकर अधिकतम 30 हजार रुपये तक है। पिछले कुछ वर्षों से पर्यटकों के रामनगर के होटल रिसार्ट में आकर होली मनाना शुरू हुआ है।

होटल रिसोर्ट होली पर पैक हो जाते हैं। इस बार भी पर्यटकों के लिए होली पर इनमें तैयारी की गई हैं। कई में होली भी जलाई जाएगी। छलड़ी के दिन खुले मैदान में रंगोत्सव का आयोजन भी होगा। होली गीतों पर थिरकने के लिए डीजे भी बजाए जाएंगे। साथ ही लाइव सिंगिंग व स्नेक्स आदि की भी व्यवस्था की गई है।

जिम कार्बेट रिसार्ट जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शाह का कहना है कि कई रिसार्ट में इस बार बुकिंग ठीक है। अनुमानित करीब 70 या 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। टू नाइट के पैकेज पर्यटकों को दिए जा रहे हैं। होटल रिसार्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीमान सिंह का कहना है कि अभी पर्यटकों की बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं है। रिसार्ट जीएम सेल्स नीरज तिवारी बताते हैं कि अभी उनके यहां बुकिंग 50 प्रतिशत ही हो पाई है। होली वीकेंड के बाद होना भी एक वजह हो सकती है। उम्मीद है कि होली पर बुकिंग अभी बढ़ सकती है।

रामनगर में बंद रहेंगे कार्बेट समेत सभी पर्यटन जोन

होली के दिन तीन व चार मार्च को कार्बेट पार्क व उसके बाहरी पर्यटन जोन की आवाजाही बंद रहेगी। पर्यटकों के लिए जिप्सी सफारी व नाइट स्टे की सुविधा बंद रहेगी। तीन मार्च को सुबह की पाली में जिप्सी सफारी होगी। जबकि उसके बाद दोपहर की सफारी व नाइट स्टे बंद रहेगा। चार मार्च को पूरे दिन सफारी व नाइट स्टे बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर से गोरखपुर आ रहा 7 क्विंटल मिलावटी खोवा जब्त

यह भी पढ़ें- होली के रंग में रंगे सीएम धामी, शारदा व गोल्ज्यू कारिडोर पर बढ़ रहे कदम