Move to Jagran APP

LIVE : रामनगर-लालकुआं में कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी, कालाढूंगी-भवाली में भाजपा ने मारी बाजी

हल्द्वानी, लालकुआं व कालाढूंगी नगर निकायों की मतगणना का काम एमबी इंटर कॉलेज में शुरू हो चुका है। कर्मचारी बैलट बॉक्स को खोलने के बाद मतदान पर्चियों को छांटने में लगे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:01 AM (IST)
LIVE : रामनगर-लालकुआं में कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी, कालाढूंगी-भवाली में भाजपा ने मारी बाजी
LIVE : रामनगर-लालकुआं में कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी, कालाढूंगी-भवाली में भाजपा ने मारी बाजी

हल्‍द्वानी जेएनएन : हल्द्वानी, लालकुआं व कालाढूंगी नगर निकायों की मतगणना का काम एमबी इंटर कॉलेज में जारी है। हल्द्वानी मेयर के लिए 24200 मतों को गिनती पूरी हो चुकी है, जहां बीजेपी काफी आगे चल रही है। बीजेपी प्रत्‍याशी जोगेन्‍द्र रौतेला को 12620 मत, कांग्रेस प्रत्‍याशी सुमित ह्रदयेश को 8983 मत, शुएब 210, शुशील उनियाल, उक्रांद 347, अनिल कुमार सिंह 192, ललित मोहन डालाकोटी 111 और रूपेंद्र नागर 343 मिले हैं। वहीं कुछ कारणों से 1033 मत रद़द कर दिए गए हैं, जबकि 124 लोगों ने नोटा दबाया है। वहीं लालकुआं नगर पंचायत कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद को 1820 मत मिले जबकि भाजपा के अरुण को 1495 मत मिले। लालचंद 325 मतों से जीते। कालाढूंगी नगर पंचायत के चुनाव में बीजेपी का परचम लहराया है। बीजेपी के पुष्कर कत्यूरा ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय अली हुसैन को 217 मतों से हराया। जबकि कांग्रेस के दीप चंद्र सती तीसरे नंबर में रहे। चार वार्ड के पहले राउंड में निर्दलीय अली हुसैन के आगे निकलने से सभी प्रयाशियो की धड़कनें बड़ा दी थी। दूसरे चरण में बीजेपी ने बढ़त बनाई। इसके साथ ही वार्ड नंबर एक मे बीजीपी की सुनीता जोशी, वार्ड दो में निर्दलीय कविता वालिया, तीन से निर्दलीय दानिश, चार से निर्दलीय आयशा, पांच से निर्दलीय सुनीता आर्य, छह से निर्दलीय ललित मोहन सती ओर सात से निर्दलीय हरीश मेहरा जीते। बीजेपी ने दो वार्डो में ही सिम्बल दिया था। इसमें वार्ड एक मे बीजेपी को जीत जबकि वार्ड सात में हार का सामना करना पड़ा। रामनगर में कांग्रेस प्रत्‍याशी मो. अकरम विजयी 5357 मतों से भाजपा प्रत्‍या‍शी को पराजित कर दिया है। जहां कांग्रेस प्रत्‍याशी 13409 मत मिले हैं वहीं भाजपा प्रत्‍याशी को 8052 मत और निर्दलीय ममता गोस्वामी को 3068 मत मिले हैं। भवाली में पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा के संजय वर्मा ने लगातार दूसरी बात जीत दर्ज की। संजय को जहां 1647 मत मिले हैं वहीं कांग्रेस के पुष्पेंद्र को 1034 वोट मिले हैं।

loksabha election banner

हल्‍द्वानी नगर निगम

दूसरे राउंड की मतगणना शुरू हो चुकी है। 13 टेबल पर हुई मतगणना में जोगेंद्र को 242, सुमित को 4166 और शुएब को 2301 वोट मिले हैं।

नगर निगम हल्द्वानी में 24 वार्डों की मतगणना पूरी।

विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 - भाजपा नीमा तिवा री
वार्ड 2 - भाजपा अंजू जोशी
वार्ड 3 - निर्दलीय डेविड
वार्ड 4 - निर्दलीय दीपा बिष्ट
वार्ड 5 - भाजपा मीना
वार्ड 6 - निर्दलीय नरेंद्रजीत रोहडू
वार्ड 7 - भाजपा धीरेंद्र रावत
वार्ड 8 - उक्रांद रवि वाल्मीकि
वार्ड 9 - निर्दलीय राजेंद्र सिंह जीना
वार्ड 10 - निर्दलीय अनुराधा नेगी
वार्ड 11 - निर्दलीय रवि जोशी
वार्ड 12 - निर्दलीय राधा आर्या
वार्ड 16 - भाजपा तन्मय रावत
वार्ड 17 - भाजपा मधुकर श्रोत्रिय
वार्ड 18 - भाजपा मनोज गुप्ता
वार्ड 19 -राजेंद्र कुमार
वार्ड 20- हेमंत कुमार
वार्ड 21 मो गुफरान
वार्ड 22 - इस्लाम मिकरानी
वार्ड 23 - महबूब आलम
वार्ड 24 लईक कुरैशी

नैनीताल पालिका

पांच वार्ड की मतगणना के बाद आधिकारिक जानकारी
कांग्रेस के सचिन नेगी 130 वोट से आगे
किशन नेगी -1389
अरविंद पडियार-692
सचिन नेगी - 1513
प्रकाश पांडे- 507

नैनीताल में स्टाफ हाउस वार्ड से जीते निर्दलीय सागर आर्य।

नैनीताल वार्ड नंबर दो शेर का डांडा से निर्दल सुरेश चंद्र जीते।

वार्ड हरिनगर से रेखा आर्य जीती।

लालकुआं नगर पंचायत
लालकुआं से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के लालचंद सिंह जीते!

वार्ड 1 - सरोज
1- सरोज- 323
2- ममता आर्या-276

वार्ड 2 - धन सिंह 146
1- धन सिंह - 399
2- पंकज पांडेय- 253
3- लक्ष्मण  खाती - 178
वार्ड 3 - योगेश उपाध्याय - 186 वोट से विजयी
1- योगेश - 304
2- कुन्दन - भाजपा 118
3- रिंकू - 99

वार्ड नंबर 4- दीपक बत्रा -  14 वोट से विजयी
भगवत लोहनी- 132
दीपक बत्रा- 149
मनोज गुप्ता-भाजपा-46H
वार्ड नं 5 - रंजू देवी 76 वोट
1- रंजू देवी -278
2- उषा चौधरी -भाजपा- 202
3- नसरीन - 74

वार्ड नंबर 6
1- हेमंत पांडे 181
2- विनोद श्रीवास्तव 88 वोट

वार्ड नंबर 7 सभासद
1- राज लक्मी पंडित 122 वोट विजयी।
2- अंकिता शर्मा 72 वोट
3- किरण भारती 72 वोट
4- मीना देवी- 57 वोट
5- धनश्री - 20 वोट

कालाढूंगी नगर पंचायत

कालाढूंगी के सात वार्ड में से तीन वार्ड के परिणाम घोषित। वार्ड एक से बीजेपी की सुनीता जोशी, तीन से निर्दलीय मो दानिश ओर चार से निर्दलीय आयशा परवीन जीती। अध्यक्ष पद पर बीजेपी के पुष्कर कत्यूरा आगे।

यह है नैनीताल जिले की स्थिति

हल्द्वानी में मेयर के 9 प्रत्याशी मैदान में है। 60 वार्डों से 304 पार्षद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 13 दावेदार है , जबकि सभासद के लिए 69 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। रामनगर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष के लिए तीन सभासद के लिए 96 दावेदार हैं। नगरपालिका भवाली अध्यक्ष के लिए पांच सभासद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में है। नगर पंचायत भीमताल में अध्यक्ष पद के लिए 8 व पार्षद पद के लिए 32 दावेदार मैदान में है। नगर पंचायत कालाढूंगी में अध्यक्ष के लिए 6 और पार्षद के लिए 32 दावेदार हैं।  नगर पंचायत कालाढूंगी में अध्यक्ष पद के लिए छह और पार्षद प्रत्याशियों के लिए 30 दावेदार हैं। इनके चुनावी भविष्य का फैसला होने के लिए बैलेट बॉक्स खुलने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.