सेंट्रल जेल सितारगंज में 37 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, आइसोलेट करने की तैयारी
सेंट्रल जेल बार फिर 37 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी कैदियों को रुद्रपुर में शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बता दें पूर्व 73 कैदी संक्रमित मिले थे। कैदियों के लगातार संक्रमित होने के कारण प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा भी चिंचित है।
सितारगंज, जेएनएन : सेंट्रल जेल में एक बार फिर 37 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी कैदियों को रुद्रपुर में शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बता दें पूर्व 73 कैदी संक्रमित मिले थे। कैदियों के लगातार संक्रमित होने की संख्या बढने के कारण प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी चिंचित है। सर्वाधिक चिंता इनको आइसोलेट करने के साथ ही इन पर निगरानी है।
13 सितंबर को सेंट्रल जेल के 119 कैदियों के सैंपल लिये गये थे। जिसमें 73 कैदी संक्रमित मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी कैदियों, जेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की सैंपलिंग शुरू की। इसी क्रम में 20 सितंबर को 150 कैदियों के सैंपल लिये गये थे। जिसमें एक बार फिर 37 कैदी संक्रमित मिले हैं। सेंट्रल जेल में अधिकांश कैदी सजायाफ्ता होने के कारण इन्हें रुद्रपुर शिफ्ट किया जा रहा है।
रुद्रपुर में अलग से बनाये गये कोविड केयर सेंटर में इन कैदियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। सीएमएस डॉ. राजेश आर्य ने कहा जेल में सभी कैदियों और कर्मचारियों की सैंपलिंग की जा रही है। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्या ने कहा स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा के बीच कैदियों को शिफ्ट किया जा रहा है।