Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : नैनीताल जिले में 10़ चंपावत में दो व ऊधमसिंनगर में एक और पॉजिटिव मिला

Live Nainital Coronavirus News Update बुधवार को नैनीताल जिले में 15 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण मिले। ये सभी 27 मई को महाराष्ट्र से लौटे थे और रामनगर में क्वारंटाइन किए गए थे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 07:32 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 05:37 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : नैनीताल जिले में 10़ चंपावत में दो व ऊधमसिंनगर में एक और पॉजिटिव मिला
Live Nainital Coronavirus News Update : नैनीताल जिले में 10़ चंपावत में दो व ऊधमसिंनगर में एक और पॉजिटिव मिला

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : नैनीताल के रामनगर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए दस प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ये सभी 22 और 23 मई को ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र से आए थे। वहीं चंपावत में दो और ऊधमसिंहनगर में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब चंपावत में संक्रमितों की संख्या 29, ऊधमसिंहनगर में 84, अल्मोड़ा में 63, पिथौरागढ़ में 28, बागेश्वर 21 हो गई है। कुमाऊं मंडल में कुल 469 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक कुल 542 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

loksabha election banner

नैनीताल में मिलेे संक्रमित बागेश्वर के निवासी 

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बीते दिनों महाराष्ट्र से लौटे दस प्रवासियों को रामनगर में क्वारंटाइन किया गया था। वहीं इनके सैंपल लिए गए थे। ये सभी बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। सैंपलों को जांच के लिए एसटीएच के वायरोलॉजी लैब में भेजा गया था। गुरुवार को सभी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी संक्रमितों में लक्षणों की जांच कर रही है। यदि कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलते हैं तो इन्हें एसटीएच में भर्ती कराया जाएगा। लक्षण नहीं मिलते हैं तो वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) हल्द्वानी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। जहां दस दिनों तक लगातार इनकी जांच की जाएगी।

हल्द्वानी में एफटीआई को भी बनाया कोविड सेंटर 

बिना लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए अब हल्द्वानी के वानिकी प्रशिक्षण केंद्र एफटीआइ को तैयार कर लिया गया है। बुधवार को वहां पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए 15 लोगों को भर्ती किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बुधवार को पहले से रामनगर के एक होटल में रखे गए बागेश्वर निवासी कोरोना पॉजिटिव 15 और लोगों को कोविड केयर सेंटर एफटीआइ में भर्ती कर दिया गया है। वहीं मोतीनगर प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 84 से अधिक कोरोना संक्रमित लोग भर्ती हैं। इनमें कोरोना से संबंधित लक्षण नहीं हैं। 

डिस्चार्ज मरीज सात दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन 

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि 16 और कोरोना संक्रंमित मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें से बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत व ऊधमसिंह नगर का एक-एक, नैनीताल के 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इनकी उम्र 18 वर्ष से 59 की है। सभी मरीज सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहेंगे। प्राचार्य ने बताया कि अब तक 198 पॉजीटिव रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस समय 20 और रोगी भर्ती हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. विवेकानंद सत्यवली समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला               आज मिले संक्रमित     कुल संक्रमित          एक्टिव केस

नैनीताल                    10                   301                       262

ऊधमसिंहनगर           01                   83                         55

अल्मोड़ा                    00                    63                         57

पिथौरागढ़                  00                   28                         27

चंपावत                      02                   27                         27

बागेश्वर                      00                   21                         13

कुल                          13                   542                       469

ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए हिमालय खुला, लेकिन कोरोना के कारण पसरा है सन्नाटा 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महराज का बचाव किया, बोले-किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है कि उसे कोरोना है 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.