हाथी ने खदेड़ा तो हलक में आई बाइक सवार की जान... बाइक छोड़ लगाई दौड़, वीडियो वायरल
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला मार्ग पर एक बाइक सवार ने हाथी के करीब से निकलने की कोशिश की, जिससे ...और पढ़ें
-1770574544306_m.webp)
वायरल वीडियो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ढेला मार्ग पर एक बाइक सवार की लापरवाही से उसकी जान पर बन आई थी। जबरन हाथी के किनारे से बाइक निकाल रहा युवक बाल-बाल बच गया। हाथी ने भगाया तो बाइक फेंककर युवक किसी तरह अपनी जान बचा पाया।
कार्बेट प्रशासन बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रहा है। ढेला गांव को जाने वाला मार्ग कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल से होकर गुजरता है। ढेला गांव के लोगों की आवाजाही इस मार्ग पर दिन भर रहती है। क्योंकि गांव के लोग खरीदारी के लिए रामनगर आते हैं। साथ ही पर्यटक ढेला व झिरना पर्यटन जोन में सफारी के लिए भी इसी मार्ग से जाते हैं।
शनिवार शाम को हाथियों का झुंड ढेला क्षेत्र में नजर आया। रविवार को सुबह एक हाथी सड़क पर आ गया। दोनों ओर वाहन जहां तहां खड़े थे। ढेला रेंज के वन कर्मियों ने बताया कि एक बाइक सवार युवक ने लापरवाही बरतते हुए जबरन हाथी के किनारे से निकलने का प्रयास किया।
युवक को आता देख हाथी उसकी ओर हमला करने के मकसद से भागा। युवक ने बाइक वापस मोड़ी और तेज स्पीड से आने लगा। लेकिन हाथी बाइक सवार के पीछे भागता रहा तभी युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
युवक ने बाइक छोड़कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। कुछ देर बाद हाथी जंगल को चला गया। वन कर्मियों ने बताया कि हाथी की वजह से कई वाहन खड़े थे। लेकिन बाइक सवार जबरन हाथी के नजदीक तक पहुंच गया था।
