विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब नहीं होंगे परेशान, पुराने मीटर पर भी जांच सकेंगे बिल

Published: Sun, 19 Jul 2026 09:09 AM (IST)

हल्द्वानी में डीएम ललित मोहन रयाल ने ऊर्जा निगम को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। स्मार्ट मीटरों पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। नया मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने की शिकायतें मिल रही हैं।

ऐसे में अब बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगने के बाद पुराने मीटर को बिल की जांच के लिए चेक मीटर के रूप में भी लगा सकते हैं।

बिल से संतुष्ट होने के बाद पुराना मीटर हटाने की सुविधा मिलेगी। शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ऊर्जा निगम की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश 

निगम अधिकारियों ने डीएम को बताया कि हल्द्वानी नगर खंड में 49.5 प्रतिशत, ग्रामीण खंड में 35.8 प्रतिशत, रामनगर में 55.67 प्रतिशत और नैनीताल में 38.4 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। डीएम ने स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी लाने और शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है।

साथ ही आरडीएसएस योजना से जुड़े कामों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। कामों में तेजी लाने के साथ ही अधिकारियों को समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करने को भी कहा है।

सीएम हैल्पलाइन पर आईं शिकायतें 30 दिन के भीतर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली चोरी रोकने को चेकिंग अभियान चलाने की बात कही। यहां एसई रवि राजौरा, ईई एसके सहगल, एसके गुप्ता, प्रदीप कुमार, गोविंद सिंह कार्की रहे।

यह भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाने के बाद भी नहीं छूटेगा स्मार्ट मीटर से पीछा, एक्सईएन बोले- शुरूआत में दिक्कत आती है

यह भी पढ़ें- एक और कंपनी पर अदाणी की नजर, खरीद लिया तो कई राज्यों में लगाएंगे स्मार्ट मीटर; कितने में हो सकती है डील?