Move to Jagran APP

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण पर मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 02:22 AM (IST)
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़की कांग्रेस ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। जनता की आवाज उठा रहे विपक्ष को दबाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है।

loksabha election banner

डॉॅ. इंदिरा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर प्रदेश भर में घटना का विरोध किया गया है। भाजपा सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ साजिशन मुकदमे दर्ज करवा रही है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हेमंत बगड़वाल मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता हुकुम सिंह कुंवर, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश महामंत्री गोविंद बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट व यूथ कांग्रेस जिला संयोजक उमेश बिनवाल ने घरों से सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज कराया। नैनीताल में सरिता आर्य, भवाली में खष्टी बिष्ट ने दिया धरना

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। रविवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य और कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट ने अपने-अपने आवास पर धरना देकर विरोध जताया। सरिता आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम केयर्स फंड का ब्योरा मांगा गया है। जिसके चलते उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले को सरकार झूठे मुकदमें दर्ज कर उसकी आवाज दबाने का काम कर रही है। वहीं, खष्टी बिष्ट ने कहा कि सरकार को विपक्ष की आलोचना को सकारात्मक राजनीति के लिए स्वीकार करना चाहिए। परंतु वह उनके स्वरों को कुचलने की कोशिश कर रही है। दोनों नेत्रियों ने एफआइआर तुरंत वापस लेने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.