Move to Jagran APP

भाजपा के बाद कांग्रेस की भी नजर पूर्व सैनिकों पर, अल्मोड़ा जिले में किया सैनिकों का सम्मान

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सीएम हरीश रावत धौलादेवी ब्लाक के गरुड़ाबाज में पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में धौलादेवी और लमगड़ा ब्लाक के 215 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 04:52 PM (IST)
भाजपा के बाद कांग्रेस की भी नजर पूर्व सैनिकों पर, अल्मोड़ा जिले में किया सैनिकों का सम्मान
भाजपा के बाद कांग्रेस की भी नजर पूर्व सैनिकों पर, अल्मोड़ा जिले में किया सैनिकों का सम्मान

अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता : भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी सैनिकों के जरिए सत्ता की मलाई खाने की तैयारी करने लगी है। जहां भाजपा शहीद सम्मान यात्रा निकाल रही है तो कांग्रेस भी सैनिकों को सम्मान करने में जुट गई है। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सीएम हरीश रावत धौलादेवी ब्लाक के गरुड़ाबाज में पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में धौलादेवी और लमगड़ा ब्लाक के 215 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हमारे भूतपूर्व सैनिक अभूतपूर्व हैं। यहां के सैनिकों ने शौर्य और पराक्रम की अद्वितीय मिसाल पेश की है।

loksabha election banner

1971 की लड़ाई के 50 साल पूरे होने पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने की योजना है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पूरी तरह असफल बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र पलायन को मजबूर हो गए हैं। जो कांग्रेस सरकार में विकास के कार्य हुए थे उनको भी भाजपा सरकार पूरे नही कर पाई। प्रदेश की जनता इस बार जरुर उन्हें सबक सिखाएगी। अगर कांग्रेस सरकार आएगी तो सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। प्रतिवर्ष दस हजार पद नए सृजित किए जाएंगे। रोजगार मिलने तक पांच हजार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस दौरान घनश्याम गुरुरानी, महेश भट्ट, विनोद जोशी, किशन सिंह, मोहन चंद, भगवान गैड़ा, मदन मोहन, कमल नेगी, धन सिंह, प्रेम सिंह, नारायण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, उमेद सिंह, सिंह गैड़ा, दीपक आदि 132 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जगत सिंह खाती, पूरन बिष्ट, दिवान सतवाल, शेर राम आर्य, आनंद प्रसाद, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, गणेश बिष्ट, रमेश कांडपाल, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल बिष्ट, नरेंद्र बनोला आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.