लचर कानून व्यवस्था पर उबले कांग्रेसी
क्षेत्र के काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
By Edited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 01:56 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 05:18 PM (IST)
लालकुआं : क्षेत्र के काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। सोमवार की दोपहर कांग्रेस के जिला महामंत्री भुवन पाडे के नेतृत्व में कांग्रेसी स्टेशन चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता जीवन कबड़वाल ने प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था से आम जनजीवन प्रभावित होने का आरोप लगाया। कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि आज जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है। लोगों के घर लूटे जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार मदमस्त होकर तमाशा देख रही है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जीवन कबडवाल, महिला काग्रेस अध्यक्षा राधा दानू, इमरान खान, हेमंत पाडे, मुकेश कुमार, राहुल कश्यप, अमजद खान, सईद अहमद, पंकज बिष्ट, अंकित वर्मा, नदीम अहमद, बिमला देवी व जुबेर अली सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें